Site icon 24 News Update

जिंक स्मेल्टर हादसे में महिला ने तोड़ा दम

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कल जिंक स्मेल्टर चौराहे पर सर्विस रोड पर जो भीषण हादसा हुआ था उसमें आज एक और महिला की जान चली गई। कल इस हादसे में खेमली आसना निवासी चोखाराम डांगी की मौत हो गई थी। आज भैंसड़ा कला निवासी किरण मेघवाल की भी दुखद मौत हो गई। उनकी हालत कल से नाजुक थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। आपको बता दें कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिंक स्मेल्टर चौराहे पर सर्विस रोड पर एक ट्रॉली ने पांच कारों सहित कई दुपहिया और चार पहिया वाहनों को चपेट में ले लिया था। कई लोग घायल हो गए थे जिनमें एक एक व्यक्ति ने कल ही दम तोड दिया था। जिंक स्मेल्टर हाईवे पर रिपेयरिंग के चलते सर्विस रोड चालू पर यातायात डाइवर्ट किया गया था। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे के करीब ट्रोला जिसका ब्रेक फेल हो गया और उसने कई वाहनों को चपेट में लिया। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खेमली आसना निवासी चोखाराम डांगी की मौत और भैंसड़ा कला निवासी किरण मेघवाल जिसकी इलाज के दौरान मौत हो

Exit mobile version