Site icon 24 News Update

जाम्बुड़ा घाटा में बीती रात को आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल व एक गाय की मौत

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के जाम्बुड़ा घाटा में बीती रात को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल व एक गाय की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जाम्बुडा घाटा निवासी नानालाल पुत्र कुबेरा मीणा के घर के पास बने पशु के बाड़े में बंधे दो बैलो व एक गर्भवती गाय की मौके पर मौत हो गई पुलिस हेड कांस्टेबल गोपाल जोशी ने बताया कि प्रार्थी नानालाल पुत्र कुबेरा मीणा की रिपोर्ट पर मोके पर पहुच मृत पशुओ का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया व मामले को दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है । पीड़ित के अनुसार रात्रि साढ़े बारह बजे बाद बिजली गिरी व सुबह बाड़े में देखने पर दो बैल व गाय मृत अवस्था मे मिले पीड़ित ने हादसे में करीब अस्सी हजार का नुकसान बताया व आपदा प्रबन्धन से सहायता की मांग की ।

Exit mobile version