चित्तौड़गढ़. जिले के रावतभाटा क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए हैं। घटना रावतभाटा के डाबी थाना क्षेत्र के भुंजरकलां गांव में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मृतकों और झुलसे लोगों को रावतभाटा के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस उपाधीक्षक कुमावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में सुबह से ही मौसम खराब था और लगातार तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है. बारिश के चलते खेत में काम कर रहे सभी लोग खेत में ही एक पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। दोपहर भून्जर कला निवासी चतरु, पैमा, सोहनलाल, देवीलाल, गुलीराम, रूपलाल, भोजुलाल आदि लोग खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरी. इस हादसे में 40 वर्षीय चतरू, 60 वर्षीय पेमा और 35 वर्षीय सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ काम कर रहे देवीलाल, गुलीराम, रूपलाल, भोजूलाल झुलस गए. सभी घायल और मृतकों को रावतभाटा के उपजिला चिकित्सालय लाया गया
चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, चार लोग झुलसे

Advertisements
