24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा ,जिले में परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार अगस्त माह की ज़िला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया | जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान कुल 25 प्रकरणों की सुनवाई हुई जिसमें से 05 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष 15 प्रकरणों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभागो को आदेशीत किया गया | जिला कलेक्टर शेखावत ने मौके पर मौजूद लोगो की समस्याओ एवं सार्वजनिक समस्याओ के प्रार्थना पत्रो पर संबंधित अधिकारी व कार्मिको को निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा की समस्याओ के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा की आमजन की समस्याओ को प्राथमिकता से निपटाने का कार्य किया जाये। अधिकारी व कर्मचारी किसी भी कार्य में खानापूर्ति ना करे।जनसुनवाई के दौरान राज्य सचिवालय से भी अधिकारिगण _ वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलो में चल रही जनसुनवाई से जुड़े तथा सभी जिलो का कुशल सुशासन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन किया |ज़िला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजितजिला जनअभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमे 44 प्रकरणों पर सुनवाई की गई तथा मौक़े पर 20 का निस्तारण किया गया | बैठक में लम्बित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर शेखावत ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाये। जिला कलेक्टरशेखावत ने संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 6 महीने से अधिक लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत दी जाये इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रघुनन्दन सोनी , भीलवाड़ा ज़िला परिषद से ज़िला प्रमुख बरजी देवी भील , अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनील पुनिया सहित समस्त विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंबेडकर युवा मंच आसींद ने SC ST के आरक्षण के वर्गीकारण के विरोध में 21 अगस्त को आसींद बंद का किया आह्वान युवा शक्ति सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय पर झण्डारोहण कर 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया