भीलवाड़ा। शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में आज एकादशी पर निकाले गए जुलूस पर पथराव हो गया। भगदड़ मच गई। नारेबाजी व पथराव के बाद माहौल गर्मा गया। भीड़ ने बाजार बंद करवा दिए धरने पर बैठ गए।, सुंदरकांड पाठ किया गया व गिरफ्तारी के बाद ही जुलूस आगे ले जाने पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया व अब तक 9 लोगों को डिटेन किया गया है। इस बीच खबर आई है कि लोगों ने बुलडोजर बुलडोजर की आवाज बुलंद की तो अतिक्रमण कर स्थापित की गई केबिनों पर नगर पालिका ने बुलडोजर चला दिया है। जामा मस्जिद के सदर को सूचना पत्र दिया गया है जिसमें क ि24 घंटे के भीतर मस्जिद के सवामित्व से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया है।
मौके पर एसपी कलेक्टर समझाइश के प्रयास कर रहे हैं। विधायक गोपीचंद मीणा सहित लोग धरने पर बैठ गये व अवैध अतिक्रमण व पत्थरबाजी करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर व उनकी गिरफ्तारी पर अड़ गए थे। पालिका की ओर से माहौल को देखे हुए केबीनों को बुलडोजर से हटाया गया। सदर जामा मस्जिद को सूचना पत्र में वार्ड 9 स्थित जामा मस्जिद के संबंध में कहा गया है कि स्वामित्व संबंधित पट्टा/ निर्माण स्वीकृति संबंधित जो भी दस्तावेज हो, 24 घंटे में पालिका में प्रस्तुत किया जाए। विधायक मीणा सहित एक दर्जन चोटिल लोगों का मेडिकल करवाने की खबर है। आपको बता दें कि जहाजपुर में जलझूलनी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने अचानक जुलूस पर पथराव कर दिया। नारेबाजी और पथराव के बाद माहौल गर्मा गया। जुलूस को बाजार में ही रोक दिया और बाजार बंद करवा दिया। जुलूस में शामिल लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंच गए और घटना में घायल लोगों के साथ कल्याणजी मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। लोगों ने पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि जहां से पथराव हुआ, वह इमारत अवैध है। ऐसे में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिराया जाए। फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.