24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का लंदन में एक्सीडेंट हो गया। उनका ऑपरेशन किया गया है। कार में पिता व बहन भी थे जो सुरक्षित हैं। पद्मनाभ अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ वहां पर छुट्टियां बिताने गए थे। सर्जरी के बाद उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। पद्मनाभ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में भी शामिल हुए थे। पद्मनाभ ख्यातनाम पोलो के खिलाड़ी भी हैं। पद्मनाभ की पहल पर ही जयपुर पोलो को फिर से नई ऊंचाइयां मिली, सवाई भवानी सिंह के 2011 में निधन के बाद पद्मनाभ को 12 साल की उम्र में जयपुर के महाराजा का ताज पहनाया गया था। पद्मनाभ सिंह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। हादसा कुछ दिन पहले हुआ बताया गया है लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। दिया कुमारी ने भी हादसे की जानकारी साझा नहीं की और वे अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन गई। बताया जा रहा है कि पिछले छह दिन से डिप्टी सीएम दिया कुमारी सचिवालय नहीं पहुंचीं है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों से भी दिया कुमारी शामिल नहीं हुईं। अब यह जानकारी सामने आई हैं कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि लंदन हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्स यूनिवर्सिटी पवन कुमार जीनवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण ने किया लीगल एड क्लिनिक सेल का उद्घाटन नीट परीक्षा को लेकर जयपुर हाईकोर्ट में लगी 6 से ज्यादा याचिकाए, एग्जाम रद्द कर सीबीआई से जांच की मांग