Site icon 24 News Update

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 35 लाख का सोना, अंडरगारमेंट में लाया था सोने का पेस्ट

Advertisements

24 न्यूज अपडेट . जयपुर। इंटरनेशनल एयरपोर्ट जयपुर पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने 35 लाख रुपए का 462 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। यात्री को गिरफ्तार करके तस्करी का सोना बरामद किया है। यात्री अंडरगारमेंट में पेस्ट फॉर्म में सोना छुपा कर लाया था. दो पैकेट में सोना रखा हुआ था. कस्टम कमिश्नर सुग्रीव मीणा के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कस्टम कमिश्नर सुग्रीव मीणा के मुताबिक रविवार को यात्री शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट में बैठकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था. संदिग्ध लगने पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने यात्री को रोक कर चेकिंग की. पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया. यात्री ने अपने पास किसी भी प्रकार की वस्तु होने से इनकार कर दिया. कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के सामान की सघनता से जांच की. यात्री की एक्स-रे मशीन से भी जांच की गई. चेकिंग के दौरान यात्री के अंडरगारमेंट में पेस्ट फॉर्म में सोना बरामद हुआ.। यात्री अंडरगारमेंट में पेस्ट फार्म के रूप में दो पैकेट में करीब 462 ग्राम सोना छुपा कर लाया था. तस्करी के सोने की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है. कस्टम विभाग की टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत तस्करी के सोने को जब्त कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. कस्टम विभाग की टीम यात्री से सोना तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है कि तस्करी का सोना कहां पर पहुंचाया जाना था. सोना तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Exit mobile version