कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। संघ एकता के अग्रदूत प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी म.सा. की अनुगामिन जैन सिद्धांताचार्य महा साध्वी श्री प्रतिभा श्रीजी म.सा., स्पष्ट वक्ता महासाध्वी श्री प्रेक्षा श्रीजी म.सा., अध्यनरत महासाध्वी श्री प्रेरणा श्रीजी म.सा. के पावन सानिध्य में मेवाड़ भूषण श्री प्रतापमल जी म.सा. का जन्मदिवस तथा समय और संयम के सजग प्रहरी शताब्दी नायक उपाध्याय प्रवर गुरुदेव श्री मूलचंद जी म.सा एवं पुण्य स्मृति दिवस स्थानीय श्री जैन दिवाकर भवन मे पुरुष वर्ग ने पांच-पांच सामायिक तथा महिला वर्ग ने भिक्षु दया करके श्रद्धायुक्त गुणगान करके मनाया गया।साध्वी श्री प्रेक्षाश्री म.सा. ने मूलचंद जी म.सा. के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने फरमाया कि वे श्रीखंड के समान कुछ मीठे एवं कुछ खट्टे स्वभाव के थे, आपकी वाणी मे साधना थी एवं वचन सिद्ध पुरुष थे साधर्मिक भक्ति की और आपका विशेष ध्यान था। आपने दीर्गायु प्राप्त किया एवं 100 वर्ष तक इस धरती पर आपने विचरण किया था, इसलिए आपको शताब्दी नायक उपमा से अलंकृत किया गया।मेवाड़ भूषण श्री प्रतापमल जी म.सा. वाणी के जादूगर थे, आपका मेवाड़ के देवगढ़, मदारिया में जन्म हुआ। आपके कई शिष्य शिष्याए है जो वर्तमान में धर्म प्रभावना करते हुए विचरण कर रहे है। इस अवसर पर महासाध्वी श्री प्रतिभा श्रीजी म.सा. ने फरमाया की ऐसे गुरु के गुणों को हमे हमारे जीवन मे धारण करना चाहिये।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा ज्ञानचंद ढेलावत आनंद सालेचा गिरीश श्रीमाल ने भी धर्म सभा मे गुणानुवाद किये। इस प्रसंग पर संघ अध्यक्ष विजय कुमार मारू ने बताया कि पुण्य स्मृति दिवस तथा जन्म जयन्ति के अवसर पर जैन दिवाकर कमल गोशाला में गायों को चारा,जीव दया प्लेटफार्म पर कबूतरों को मक्का एवं गवर्नमेंट हॉस्पिटल मे मरीजों को भोजन वितरित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने तहसील स्तरीय समिति में गैर सरकारी सदस्यों का किया मनोनयन सफलता की कहानी, जिला कलक्टर के प्रयास लाये रंग, लशी बाई की दो साल से बंद पड़ी पेंशन हाथो-हाथ हुई शुरू, खुशी के आँसू छलके, जिला कलक्टर का जताया आभार