24 न्यूज अपडेट. सलूम्बर। विधायक के निधन के बाद अब सलूंबर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने अपने हिसाब से हवाबंदी के प्रयास कर रहे हैं। भाजपा विधायक स्व.अमृतलाल मीणा के सपनों, उनकी विरासत, उनके संकल्पों के सहारे अभी से चुनावी मैदान में कूद पड़ी है तो कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन पर बरसों पर सफलता का झंडा गाड़ने को आतुर दिखाई दे रही है, पीसीसी चीफ सहित अन्य नेताओं के दौरों से यह साफ दिखाई दे रहा है। बहरहाल, आज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों राजस्थान सरकार में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने 25 करोड़ से ज्यादा के 18 कामों का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह सभी काम स्वर्गीय विधायक अमृतलाल मीणा के द्वारा स्वीकृत करवाए हुए हैं। विधायक का एक सपना था कि वह पूरे सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दें। मंत्री ने कहा कि मेरे मंत्री होने के बावजूद भी मेरे विधानसभा से भी ज्यादा काम विधानसभा सलूंबर क्षेत्र में करवाए गए। अब हम सबको मिलकर उनके सपनों को साकार करना है। आने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया। कहा कि जो देश तोड़ने की बात करें उस पर हम क्यों करें विश्वास। आदिवासी भाई हजारों वर्षों से राम-राम बोलते आए हैं, सच्चे हिंदू के सिपाही के तौर पर आदिवासी हमेशा जाने जाते हैं। आदिवासी भगवान शिवजी, तुलसी माता की पूजा करते हैं। अग्नि के साथ फेरे लेकर शादियां करते हैं, लेकिन समाज को गुमराह करते हुए आज एक ऐसी पार्टी जो समाज और देश को तोड़ने वाली बात करती है, हम उन पर विश्वास कैसे करें। कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं की क्षेत्र की हर समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सुरखंड खेड़ा रेलवे स्टेशन को सलूंबर जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन बनाने के रेल गाड़ियों के ठहराव की मांग की। सांसद मन्नालाल रावत, नानालाल आहरी, कन्हैयालाल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, स्व. विधायक पुत्र अविनाश मीणा, सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा, नरेंद्र कुमार मीणा, कैलाश गांधी, भूरालाल पटेल, वालचंद सुथार झाडोल, मणिशंकर शर्मा, मुरली पटेल, हजारीलाल मीणा, शंकरलाल पटेल, कुरी लाल मीणा, शांतर देवी मीणा, अनीता देवी मीणा, मनीता देवी मीणा, रतनी देवी मीणा, मांगीलाल मीणा, रामलाल मीणा, वर्षा मीणा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डामरीकरण सड़क निर्माण अमराजी क कलाल की दुकान से खाकल देव जी मंदिर तक, क्रेशर प्लांट देलवास से चणावदा सीमा तक, झालर देवी घाटी से प्राथमिक विद्यालय झालर देवी तक, बडोली मेन रोड से रूप तलाई चावंड़, डाकन बावड़ी से सैपुर, तोरणिया घाटी से मरेड़ी रणात, ढाणी से टोडा सड़क, थड़ा तिराहे से भैरवा बस्ती, जनावत चौराहा बड़गांव से हमीरगढ़ वाया भोइवाड़ा पनवा फला की सड़कों और मती नदी पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेपरलीक मामले में आरपीएससी पूर्व मेम्बर राईका के बेटा-बेटी आरपीए से पकड़े पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की शिक्षामंत्री से मुलाकात, चार सत्रों से अटकी शिक्षक पदोन्नतियां और 37 हजार अधिशेष शिक्षकों के जल्द समायोजन सहित 28 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा