24 न्यूज अपडेट उदयपुर, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्णिम वर्ष एवं जज्बा वीरा केन्द्र के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर अम्बेरी स्थित चरक उपवन में बुधवार को केन्द्र की ओर से 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया।केन्द्र की अध्यक्षा डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक सुनिल छिद्री थे जबकि अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राज लोढ़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेश दीक्षित, अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, ट्रस्टी बी.एल. खमेसरा, वर्धमान मेहता, नरेन्द्र धाकड़, डॉ. राजेश मिश्रा मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों एवं केन्द्र के सदस्यों ने 5 फीट के फलदार दाड़म, देशी जामुन व अमरूद के 51 पौधों का रोपण किया। चरक उपवन में पौधारोपण पर प्रो. महेश दीक्षित ने जज्बा वीरा का आभार जताया। वहीं गौतम राठौड़ ने महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती वर्ष में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया। सचिव सुमन भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में जन जागृति अभियान के पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, वहीं डॉ. हंसा हिंगड़ के एम.आई.एफ. सदस्य बनने पर गौतम राठौड़ ने अभिनंदन किया। वहीं पौधारोपण समिति की निदेशक रेणु बाबेल का सदस्याओं ने अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर वीना धाकड़, ललिता बापना, कुसुम बोर्दिया, स्नेहा गांग, अर्चना राठौड़, रेखा सांखला, आशा कटारिया, किरण जैन एवं लक्ष्मी लोढ़ा सहित 14 सदस्याएं उपस्थित रही। वहीं अशोक बाबेल, कोमल भंडारी, राकेश बापना, नरेन्द्र हिंगड़, इंदर सिसोदिया, दिलीप सांखला आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद महाविद्यालय के पी.जी. के लगभग 25 विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में अपनी भागीदारी निभाई। अंत में धन्यवाद वीना धाकड़ ने ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हस्त रेखा पुस्तक का हुआ विमोचन, ,,,,पुस्तकों की हर युग में प्रासंगिकता – प्रो. सारंगदेवोत ‘आपणो राजस्थान, अग्रणी राजस्थान’ का वादा पूरा करने वाला बजट- डॉ.शास्त्री