Site icon 24 News Update

चोरी के बाइक लेकर आया युवक गेस्ट हाउस मालिक की बाइक चुरा कर ले गया

Advertisements

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया क्षेत्र में बाइक चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। एक बाइक चोर जिस गेस्ट हाउस में रुकने आया था, उसी के मालिक की बाइक चुरा कर भाग गया। हद तो ये हो गई कि वो गेस्ट हाउस में उदयपुर पासिंग की जिस बाइक से आया था वह भी चोरी की निकली। इस बाइक को वह गेस्ट हाउस के बाहर ही छोड़ गया। फिलहाल पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है। मंडफिया निवासी रामलाल खटीक ने बताया कि आवरी माता चौराहे उनके गेस्ट हाउस में उत्तरप्रदेश निवासी आशुतोष जैन रुकने आया। उसने 4 दिन के लिए कमरा बुक करवाया। युवक रोज कुछ घंटे के लिए बाहर जाता व लौट आता। पहले दिन आशुतोष जैन स्कूटी लेकर आया, दूसरे दिन बाइक लेकर आया। तीसरे और चौथे दिन पैदल आया ओर पांचवें दिन उसने रूम खाली करने की बात कही। इस दौरान दूसरे दिन लाई हुई बाइक गेस्ट हाउस के बाहर ही पार्क थी, वह उसकी बाइक छोड़कर गेस्ट हाउस मालिक की बाइक लेकर चला गया। जब रामलाल खटीक को जानकारी मिली तो उसने उसको टोंका। इस पर युवक आशुतोष जैन ने कहा कि 5 मिनट में आता हूं। और वो चंपत हो गया। बाद में पता चला कि जो बाइक मौक पर है वह भी चोरी की है। अब मंडफिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version