उदयपुर। आखिर वो सूचना आ ही गई जिसका उदयपुर की राजनीति को इंतजार था। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आठ दिन प्रवास पर उदयपुर पधार रहे हैं। अब चुनावी माहौल में गूंजेगा जय जिनेन्द्र। मेवाड़ की राजनीति के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया के बिना चुनावी माहौल फीका-फीका सा दिखाई दे रहा था। हालांकि अब कटारिया संवैधानिक भूमिका में हैं लेकिन उनकी उपस्थिति का जादू ही ऐसा होता है कि राजनीतिक अखाडे के पहलवानों को चारों खाने चित्त कर देता है। महामहिम कटारिया 19 अप्रैल को असम से दिल्ली पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम दिल्ली ही करेंगे तत्पश्चात 20 अप्रैल को प्राप्त 11.30 बजे उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां पर भारतीय जनता पार्टी के शहर एवं देहात जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सानिध्य में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। 20 अप्रैल को दोपहर कटारिया देवेंद्र धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात नाथद्वारा प्रस्थान कर वहां पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होंगे। रविवार 21 अप्रैल को श्री कटारिया भगवान महावीर जयंती कल्याणक महोत्सव के भूपाल नोबल्स कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे तत्पश्चात कांकरोली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे
श्री कटारिया 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को अपने पारिवारिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे
24 अप्रैल को कांकरोली प्रस्थान कर वहां पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात उदयपुर पहुंच सुभाष नगर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसी दिन श्याम विज्ञान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करेंगे। 25 अप्रैल को निवास से एयरपोर्ट पहुंच मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे जहां मुंबई में जन आरोग्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे रात्रि विश्राम मुंबई ही करेंगे। 26 अप्रैल को उदयपुर पहुंच अपने मतदान केंद्र राजस्थान आवासन मंडल में पहुंचेंगे तथा अपने मत का उपयोग करेंगे। 27 अप्रैल को सडक़ मार्ग द्वारा जालौर पहुंच वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात उदयपुर पहुंचेंगे एवं 28 अप्रैल को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच दिल्ली हेतु प्रस्थान कर जाएंगे जहां से गुवाहाटी के लिए विशेष विमान से प्रस्थान करेंगे।
यह जानकारी मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।
चुनावी माहौल में गूंजेगा ‘जय-जिनेन्द्र’, महामहिम कटारिया परसों पधार रहे हैं…., 8 दिन का प्रवास, वापसी विशेष राजकीय विमान से

Advertisements
