Site icon 24 News Update

महामहिम कटारिया 6 जुलाई को पधारेंगे उदयपुर, 16 जुलाई तक प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 17 को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 5 जुलाई को असम से प्रस्थान कर नई दिल्ली पहुंचेंगे। 6 जुलाई को सुबह 9ः30 बजे दिल्ली से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर 11ः20 पर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अनंता हॉस्पिटल के पास स्थित होटल और रिसोर्ट में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा उदयपुर पहुंचेंगे। अगले दो दिन महामहिम कटारिया शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा 9 जुलाई को जयपुर प्रस्थान करेंगे। 10 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम को पुनः उदयपुर लौटेंगे। महामहिम कटारिया 11 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही एक हवन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 12 जुलाई का कार्यक्रम बड़ी सादड़ी का रहेगा, 13 जुलाई को उदयपुर में ही प्रवास रहेगा। 14 जुलाई को उदयपुर से प्रस्थान कर सिरोही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 15 जुलाई को उदयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 16 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है और 17 जुलाई को पुनः असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version