24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। यहां पर सेंट पॉल स्कूल के परिसर में स्टॉफ क्वार्टर की सीढ़ियों पर युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिली जिसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थ। शव सीढ़ियों पर पड़ा था। पुलिस और स्कूल स्टॉफ ने कहा कि सुसाइड कर लिया है। परिजन उदयपुर के रहने वाले हैं। परिजनों के आने के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया जाएगा। सूचना पर मौके पर सीआई गजेंद्र सिंह मय जाब्ता पहुंचे और मौका देखा। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने स्टॉफ क्वार्टर में युवती झाड़ोल, उदयपुर निवासी रीना (22) पुत्री मोतीलाल पारगी का शव सीढ़ियों पर मिला। रीना स्टॉफ क्वार्टर में कमरे में रहती थी और स्टॉफ के लिए खाना बनाने का काम करती थी। लगभग दो साल से यहीं रहकर काम कर रही थी। मैनेजर बाबू सीरिया ने बताया कि सुबह 11 बजे सिस्टर सुगन्या से जानकारी मिली कि खाना बनाने वाली रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सिस्टर सुगन्या ने बताया कि रीना ने सुबह 8 बजे सबके लिए नाश्ता बनाया था। सुबह 10.30 बजे चाय बनाने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। अमूमन हर रोज वो पहली ही घंटी में फोन उठा लेती है। आज फोन नहीं उठाया तो अनहोनी की आशंका हुई और मौके पर गए तो देखा कि सभी दरवाजे, खिड़कियां बंद थी। रसोई के पास हॉल था, जहां से एंट्री करके रसोई तक पहुंचे। दरवाजे के कोने से दूसरी मंजिल की तरफ देखा तो रीना का हाथ और पांव लटका दिखा। रसोई का दरवाजा तोड़ा गया। फिर दूसरी मंजिल में जाकर देखा तो रीना की लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है रीना की बड़ी बहन पहले काम करती थी। शादी के बाद उसके कहने पर रीना को नौकरी दी गई थी। प्रतापनगर में उसकी एक रिश्तेदार गीता रहती है, जिसने रीना के परिजनों का नंबर दिया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आमजन में भय : बस स्टैंड पर कटी कॉन्स्टेबल की जेब भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ की संगठन महापर्व की द्वितीय कार्यशाला संपन्न