24 News Updateजयपुर, 25 मार्च। चित्तौड़गढ़ जिले की थाना पारसोली पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध धरपकड़ कार्रवाई जारी रखते हुए सोमवार को बाईक सवार आरोपी बनवारी लाल धाकड़ पुत्र किशन लाल (40) निवासी गोपालपुरा थाना बेंगू के कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम अफीम जब्त कर गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेम सिंह के नेतृत्व में एएसआई भैरुलाल, कांस्टेबल मनोज, प्रितम, दिनेश, शीश राम व रतन सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 चितौडगढ-कोटा फॉरलेन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान बिछोर की तरफ से आई एक बाईक को रुकवाकर चैक किया तो मोटर साईकिल के साईड में लगे बैग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में कुल 2 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम पायी गई। उक्त अवैध अफीम व बाईक को जब्त कर आरोपी बनवारी लाल धाकड को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को चितौड़गढ़ आयेंगे। खाओ-खिलाओ संस्कृति जिंदाबाद: महिला सहायक वनपाल गिरफ्तार, कल दो पकड़े थे, बिल पास करने की एवज में रिश्वत ली