Site icon 24 News Update

चितौड़गढ़ फुटबॉल क्लबों के पदाधिकारियों ने केसूंदा पहुंचकर जिलाध्यक्ष पूरण आंजना की माताश्री श्रीमती कमला बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना की बड़ी बहन एवं जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना की पूज्यनीय माताश्री श्रीमती कमलाबाई आंजना का गत 5 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ के फुटबॉल क्लबों के पदाधिकारियों ने केसूंदा में पहुंचकर श्रीमती कमलाबाई आंजना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला फुटबॉल संघ से सदस्यता प्राप्त चित्तौड़गढ़ के फुटबॉल क्लबों के पदाधिकारीगण न्यू मेवाड़ क्लब के मोहम्मद शकील मंसूरी,मॉर्निंग क्लब के धर्मेन्द्र सिंह तंवर, सनराईज़ क्लब के शाहिद हुसैन, ईमरान खान आदि ने केसूंदा ग्राम में श्रीमती कमलाबाई आंजना के निवास स्थान पर पहुंचकर कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।

Exit mobile version