Site icon 24 News Update

अचानक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर आया मैसेज , पेरेंट्स की हो गई दौड़ भाग ,बच्चे हुए परेशान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर. उदयपुर जिले के ऋषभदेव स्तिथ विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार सुबह स्कूल बस चालक अचानक हड़ताल पर चले गए। जिस कारण विद्यार्थियों को स्कूल से लौटते समय खासी परेशानी हुई।
स्कूल संचालक ने अभिभावकों को फोन कर बसें नहीं आने की सूचना दी और अभिभावक काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार ऋषभदेव के धागा मिल प्रशासन द्वारा संचालित विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ और स्कूल बस चालकों के बीच अचानक किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया स्कूल प्रशासन के रवेये से नाराज स्कूल बस चालक हड़ताल पर उतर गए और उन्होंने स्कूल में अध्यनरत करीब 800 से अधिक बच्चों को बस से घर छोड़ने के लिए मना कर दिया। विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय प्रशासन इस स्थिति को समझ पाता उससे पहले विद्यार्थियों के परिजनों के फोन आना शुरू हो गए देखते ही देखते स्कूल परिसर में परिजनों की खांसी बड़े एकत्रित हो गई जिन्होंने स्कूल प्रशासन के इस रवैया पर विरोध भी जताया । अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ का रवैया स्कूल बस चालकों के साथ सही नहीं होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई और परिजनों को खासा परेशान होना पड़ा। दोपहर में अपने घर आने वाले बच्चे देर शाम तक अपने घर पहुंचे।
इस संबंध में जब स्कूल प्रिंसिपल से टेलीफोन पर बात करनी चाहिए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया वही इस संबंध में जब स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एमएस मणिलाल से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल बस चालक की हड़ताल के चलते परिजनों को स्कूल बुलाया गया और विद्यार्थियों को परिजनों के माध्यम से घर भेजा गया स्कूल बस चालकों से वार्ता कर मामले को सुलझा दिया गया है।

Exit mobile version