Site icon 24 News Update

चलती बाइक पर महिला का कमरबंद छीन ले गए बदमाश

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। कान्तिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर निवासी कुवानिया ने पुलिस को रिपार्ट में कहा कि छींच पेट्रोल पम्प मोटर साईकिल में पेट्रोल भरा पृथ्वीपुरा गांव जा रहा था। साथ उसकी पत्नी भी थी। पम्प से थोड़ा दूर पानी टंकी के पास तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर अचानक आए और पीछा करने लगे। चलते चलते वो बाइक के नजदीक आए और पत्नी ने कमर में पहना चांदी का कमरबंध छीन कर भाग गए। अचानक हुए घटनाक्रम से हक्के बक्के रहे गए, उनका पीछा भी किया लेकिन आरोपी तेज स्पीड से मौक़े से भाग निकले। कलिंजरा थाना क्षेत्र के छींच-बांसला मार्ग पर महिला से जेवरात लूटने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोष है व पुलिस को खरी खोटी सुना रहे है।

Exit mobile version