24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। डूंगरपुर में गमरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के अन्दर से चांदी के छत्र, चांदी के नाग, चांदी के दीपक सहित अन्य सामान ले गए। सागवाड़ा के गमरेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात से लोगों में जबर्दस्त आक्रोष है। रिपोर्ट सागवाड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार गमरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने प्राचीन धुनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वहीं इसके साथ ही चोर मंदिर में रखे भगवान के श्रृंगार के आभूषण चुराकर ले गए। जिसमें चांदी के नाग, चांदी का चंद्रमा, चांदी के बेल पत्र, चांदी के त्रिपुंड, चांदी का छत्र और चांदी के दीपक चुराकर फरार हो गए। शनिवार सुबह चोरी का पता चला। शिव भक्त पूजा करने मंदिर गए तो वारदात का पता चला। लोगों मों आक्रोष व्याप्त हो गया।
ग्मरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के श्रृंगार के आभूषण चोरी

Advertisements
