24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल भा०पु०से0 के निर्देशानुसार,गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में गजेन्द्रसिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिसथाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना हाजा के प्रकरणसंख्या 327/24 धारा 309 (6), 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता में कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण 1. सोयेलखान उर्फ पोया पिता शब्बीर हुसैन उर्फ सलीम खान उम्र 22 वर्ष जाति मुसलमान निवासी मन्सूरीनोहरा, गरीब नवाज कॉलोनी हाल फारूख आजम नगर थाना अम्बामाता जिला उदयपुर 2.पियुष पमनानी उर्फ फियुज उर्फ बाबू पिता राज कुमार जाति सिंधी उम्र 20 वर्ष निवासी प्रथमपता- सांई बाबा मंदिर के पास सेक्टर 06 थाना हिरणमगरी उदयपुर, दुसरा पता – ट-15, उदयपार्क, सेक्टर 05 थाना हिरणमगरी उदयपुर व अल्ताफ उर्फ अल्तू पिता ईकबाल हुसैन उम्र 20साल निवासी महावतवाडी थाना घण्टाघर जिला उदयपुर को गिरफतार किया गया है व उनकेकब्जे से लूटे गये 04 मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक स्पलेण्डर मोटरसाईकल व एक ऑटोबरामद किया गया है।घटना का विवरण:- दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी श्री कैलाश उर्फ मोहनलाल पिता पन्नालाल जातिगमेती उम्र 26 साल निवासी स्टेप बाई स्टेप स्कूल के पास, जोगी तालाब थाना गोवर्धनविलास जिलाउदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि प्रार्थी रात्रि करीब 9 बजे शौच करकेवापस घर पर जा रहा था कि स्टेप बाई स्टेप स्कुल जोगी तालाब के पास एक स्पलेण्डर मोटरसाईकल परतीन लडके आये व प्रार्थी का रास्ता रोक कर चाकू दिखा कर प्रार्थी का मोबाईल व जेब में रखे पैसे लूटकर ले गये ।उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 327 / 24 धारा 309 (6) 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता मेंप्रकरण दर्ज किया गया ।पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- उक्त घटना के पश्चात श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि.थानाधिकारी थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर उक्तप्रकरण का खुलासा करने के निर्देश प्रदान किये गये। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करआसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व उक्त बदमाशान के आने व जाने के रूटपर लगे हुए करीब 30 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया व विगत दिनों उदयपुर शहर केगोवर्धनविलास, हिरणमगरी, सविना थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं का भी तरीका वारदात उक्तपटना जैसा ही होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम ने हिरणमगरी व सविना थाना क्षैत्रों में हुई घटनाओंमें बदमाशों के घटना से पहले व बाद में आने-जाने मार्गो से भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का संकलनकर उनका विश्लेषण किया गया व सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिए व तरीका वारदात के अनुसार अज्ञातबदमाशान की पहचान के लिए लगातार प्रयास किये गये व पूर्व में चालानशुदा बदमाशान से पूछताछ कीगई तो पुलिस टीम को आसूचना मिली की फारूख आजम नगर अम्बामाता निवासी सोयेल खान उर्फपोया की गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस टीम द्वारा संकलित सीसीटीवी फुटेज व आसूचना से सोयेल खानउर्फ पोया की तलाश की तो पिछले काफी समय से अपने घर पर नही आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम नेप्रयास कर पता लगाया तो ज्ञात आया कि सोयेल खान उर्फ पोया वर्तमान में दक्षिण विस्तार योजनास्थित एक मकान में छुप कर रह रहा है। जिसको पुलिस टीम ने दक्षिण विस्तार योजना में एक-एक करफलेटस को चैक किया तो एक फलेट से सोयेल खान उर्फ पोया को डीटेन किया गया। जिससे पूछताछकी तो पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। जिसको सख्ती से पूछताछ की तो अपने साथीपियुष पमनानी उर्फ फियुज उर्फ बाबू व अल्ताफ उर्फ अल्तू के साथ मिलकर विगत दिनों उदयपुरशहर में कुल 06 लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है।अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार की गई वारदातें:- गिरफतारशुदा अभियुक्तगणो द्वारा उदयपुर शहर केविभिन्न थाना क्षैत्रों से निम्न चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है । थाना गोवर्धनविलास में जोगी तालाब में राहगीर के साथ चाकू की नोक पर लूट कीवारदात :- दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी श्री कैलाश उर्फ मोहनलाल पिता पन्नालाल जाति गमेतीउम्र 26 साल निवासी स्टेप बाई स्टेप स्कूल के पास, जोगी तालाब थाना गोवर्धनविलास जिलाउदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि प्रार्थी रात्रि करीब 9 बजे शौचकरके वापस घर पर जा रहा था कि स्टेप बाई स्टेप स्कुल जोगी तालाब के पास एक स्पलेण्डरमोटरसाईकल पर तीन लडके आये व प्रार्थी का रास्ता रोक कर चाकू दिखा कर प्रार्थी का मोबाईलव जेब में रखे पैसे लूट कर ले गये । उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 327 / 24 धारा 309 (6).3(5) थाना गोवर्धनविलास में बी.जे.पी. कार्यालय के पास राहगीर के साथ चाकू की नोक परलूट की वारदात :- दिनांक 20.08.2024 को प्रार्थी श्री दिनेश शर्मा पिता मांगीलाल जाति ब्राहम्णउम्र 46 साल निवासी जगत थाना कुराबड हाल ए – 12 दक्षिण विस्तार योजना थाना गोवर्धनविलासउदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 18.08.2024 को रात्रि 11.20 बजे के समय मादडी इन्डस्ट्रीयल एरिया ऑफिस से घर पर आ रहा था कि रास्ते नेला हाईवे परपैट्रोल के पास एक स्पलेण्डर मोटरसाईकल पर सवार दो युवको ने प्रार्थी का पिछा किया व सुरो काफला बी.जे.पी. कार्यालय के पास प्रार्थी को बाईक से निचे गिरा दिया व चाकू से हमला कर प्रार्थीको घायल कर दिया तथा मोबाईल फोन व नगद राशि लूट कर फरार हो गये । उक्त रिपोर्ट परप्रकरण संख्या 327/24 धारा 309 ( 6 ) 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया । थाना सविना क्षैत्र में सी. ए. सर्कल के पास राहगीर के साथ चाकू की नोक पर लूट कीवारदातः– दिनांक 31.07.2024 को प्रार्थी श्री ललित सिंह पिता रणजीत सिंह जाति राजपूत उम्र 24साल निवासी बिलोला बरार थाना भीम जिला राजसमंद हाल 120 रोशन जी की बाडी सेक्टर 12थाना सविना थाना सविना पर प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 31.07.2024 को रात्रि 02.15 बजेअजमेर से आकर चुंगीनाका सेक्टर 14 पर उतरा व पैदल-पैदल अपने घर रोशन जी की बाडीसेक्टर 12 जा रहा था कि सी. ए. सर्कल नायरा पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात बदमाश ऑटो लेकर आयेव प्रार्थी को चाकू दिखा कर प्रार्थी का मोबाईल व नगद पैसे लेकर भाग गये । उक्त रिपोर्ट पर थानासविना पर प्रकरण संख्या 398 / 24 धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना सविना क्षैत्र में गिरीजा व्यास पैट्रोल पम्प पर ट्रक चालक के साथ चाकू की नोकपर लूट की वारदातः – करीब एक माह पूर्व को प्रार्थी श्री देवी लाल पिता शंकर मीणा उम्र 37साल निवासी खांडी ओबरी थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर जो आईसर ट्रक चलाता है। प्रार्थी गिरजाव्यास पैट्रोल पम्प पर ट्रक लेकर खडा था कि रात्रि करीब 3 बजे एक ऑटो में दो बदमाश लडकेआये व प्रार्थी को चाकू दिखाकर मोबाईल फोन व नगद राशि लूट कर फरार हो गये । उक्त रिपोर्टपर थाना सविना पर कार्यवाही की जा रही है। थाना हिरणमगरी क्षैत्र में गिरीजा व्यास पैट्रोल पम्प पर ट्रक चालक के साथ चाकू कीनोक पर लूट की वारदातः – प्रार्थी श्री उंकार मीणा पिता देवी लाल उम्र 35 साल निवासी खरकाथाना कुराबड जिला उदयपुर ने एक प्रकरण दर्ज करवाया कि प्रार्थी दिनांक 02.08.2024 को परशुराम चौराहा पानेरियों की मादडी पर बस के उपर सो रहा था कि रात्रि करीब 3 बजे एक ऑटो मेंदो बदमाश लडके आये व बस के उपर चढ कर प्रार्थी को जयपुर का रास्ता किधर है फिर प्रार्थी कोचाकू की नोक पर धमकाया व प्रार्थी का मोबाईल फोन व नगद राशि लूट कर फरार हो गये । उक्तरिपोर्ट पर थाना हिरणमगरी पर प्रकरण संख्या 381 / 24 धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता मेंप्रकरण दर्ज किया गया। अभियुक्तगण ने इसके अतिरिक्त थाना गोवर्धनविलास अन्तर्गत ट्रांसपोर्टनगर पावर हाउस से एकव्यक्ति को चाकू दिखाकर मोबाईल फोन छीन कर ले जाना स्वीकार किया है।तरीका वारदातः- गिरफतारशुदा अभियुक्त सभी बदमाश प्रवृति के होकर सभी ने एक गेंग के रूप में रात्रिके समय एकल वाहन चालकों व राहगीरों के साथ चाकू दिखाकर मारपीट कर लूट की घटनाएं करनास्वीकार किया है व लूटी गई राशि से मौज – शौक व नशा करना स्वीकार किया है।गिरफतारशुदा अभियुक्तगण के नाम-पतेः- सोयेल खान उर्फ पोया पिता शब्बीर हुसैन उर्फ सलीम खान उम्र 22 वर्ष जाति मुसलमाननिवासी मन्सूरी नोहरा, गरीब नवाज कॉलोनी हाल फारूख आजम नगर थाना अम्बामाताजिला उदयपुर पियुष पमनानी उर्फ फियुज उर्फ बाबू पिता राज कुमार जाति सिंधी उम्र 20 वर्ष निवासीप्रथम पता— सांई बाबा मंदिर के पास सेक्टर 06 थाना हिरणमगरी उदयपुर, दुसरा पता-ट -15, उदय पार्क, सेक्टर 05 थाना हिरणमगरी उदयपुर अल्ताफ उर्फ अल्तू पिता ईकबाल हुसैन उम्र 20 साल निवासी महावतवाडी थाना घण्टाघरजिला उदयपुरगिरफतारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक रिकॉर्ड :- उपरोक्त गिरफतारशुदा सभी अभियुक्तगणबदमाश प्रवृति के होकर इनके विरूद्ध निम्न आपराधिक प्रकरण दर्ज है। सोयेल उर्फ पोया के विरूद्व उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी केकुल 12 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त चर्चित जानू पटवा हत्याकांड में लम्बे समय से जैल जा चुका है। पियुष पमनानी उर्फ फियुज उर्फ बाबू के विरूद्व उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास,लूट, मारपीट व अन्य धाराओं मारपीट के कुल 08 प्रकरण दर्ज है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीएडी मंत्री श्री खराड़ी ने उदयपुर संभाग मुख्यालय पर की जनसुनवाईपरिवादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देशहर व्यक्ति को सुलभ हो सरकारी योजनाओं का लाभ-मंत्री बाबूलाल खराड़ी