उदयपुर। ये कहानी अविश्वसनीय सी लगती है। एक चलती का की डिक्की से एक बैग गिर गया जिसमें जीवनभर की सारी जमा पूंजी से बेटी की शादी हेतु बनाये गये सोने चांदी के जेवरात थे। इसके चार दिन बाद पुलिस ने जबर्दस्त प्रयास करते हुए बेग वापस उसके मालिक को दिला दिया। इसमें पुलिस ने वास्तव में वैसा प्रयास किया जैसा कि हर मामले में उसे करना चाहिए। सोना वापस दिलाने पर अब राजस्थान व उदयपुर पुलिस की जबर्दस्त वाहवाही हो रही है। अब उदयपुर पुलिस एवं खैरवाडा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी मय पुलिस टीम का सम्मान किया गया तो चेेहरे खिल उठे। जिला पुलिस अधीक्षक योगश गोयल के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक खेरवाडा अंजना सुखवाल एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव राजीव राहर जिला उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी पुलिस थाना खेरवाडा के नेत्तृव में टीम ने 9 नवंबर को टीम बनाई। इस टीम को बताया गया कि खाण्डीओबरी टोल नाका से उदयपुर जाने वाली हाईवे की लेन से चलती गाड़ी में बेग गिर गया है जिसमें करीबन 500 ग्राम सोना एवं चांदी के जेवरात हैं। इस पर थानाधिकारी खेरवाडा व पुलिस टीम ने लगातार 4 दिन अथक प्रयासो से गुम हुए सोने-चाँदी के जेवरात मय बैग को बरामद करके ही दम लिया।
कैसे गुम गया बेग, किसने बताया
9 नवंबर को वालचन्द माधवलाल सोनी निवासी नेरुल नवी मुम्बई थाणा ने थाने पर उपस्थित हो रिपोर्ट दी कि 8 नवंबर को करीब 6 बजे मुम्बई से अपने गांव भीलवाडा के लिए निकले थे। रास्ते मे खेरवाड़ा से टोल नाका खाण्डी ओबरी से थोड़ा सा आगे बाथरुम के पास गाडी स्वीफट डिजायर गाडी खडीकर बाथरुम करने गए। बाथरुम के पास आए व कार के अन्दर जो खाने का बेग था उसे कार की डिकी में रखना था। उसके बदले में सोने के जेवर को बेग डिक्की में रख दिए। कार भीलवाडा के लिए रवाना हुई। करीब 700 मीटर चले होंगे कि अरिहंत बस जो बस आसींद जाती है । उसके चालक ने कार को ओवर टेक किया और बताया कि कार कि डिक्की खुली है और देखा कि डिक्की से बैग गिर गया। जो खाने का बेग समझ कर रखा था । उसकी जगह देखा तो पाया कि गलती से जैवरात का बेग डिक्की मे रख दिया था। बेग ही गिर गया। उसके बाद तुरंत रोग साईड से ही टोलनाके तक रिटन आये व खडे ट्रक वालों से वे, चाय की दुकान वालों आदि से जानकारी ली तो एक चाय की दुकान वाली महिला ने बताया की एक आदमी को बैग मिला वो वहा पर लेकर उस दुकान वाली महिला से पूछ रहा था। यह बेग किसका गिरा है। दुकान वाली महिला ने बताया की हमेंमालूम नहीं। उसने बेग उठाया बेग खोला तो उसने बताया कि ठीक इसमें उनके नम्बर हैं, मैं फोन कर दूंगा। बेग मे मंगलसुत्र 3 हार 2 आडा चेन अंगूठियां, कानका ब्रेसलेट अदाज 450से 500 ग्राम सोना ओर 2 चांदी पायल 2 जोडी बीघीया चांदी अंदाज 100 ग्राम थे। हमने जेवर से भरे बेग की काफी तलाश की परंतु कोई पता नहीं चला।
कामल कर दिया, पुलिस टीम खोज लाई बेग
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी द्वारा दी गयी गुमशुदगी रिपोर्ट पर तुरंत कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। थडी पर जानकारी लेकर उससे सम्पर्क कर अज्ञात व्यक्ति के बारे मे हुलिया व वाहन के बारे मेजानकारी प्राप्त की। खाण्डीओबरी टोलनाका, बंजारिया पुल, मौथली पुल, कागदर पुल, ऋषभदेव परसाद, टीडी हाईवे पर स्थित नेशनल हाईवे ऑथोरिटी द्वारा संचालित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। साईबर शाखा से सम्पर्क कर रूट चार्ट तैयार किया। बीटीएस प्राप्त की गयी। खेरवाडा से लेकर टीडी तक हाईवे पर करीबन 60 सीसीटीवी कैमरे को चैक कर 1 संदिग्ध मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति व उसके पीछे बैठी महिला को नोट किया। उक्त मोटरसाईकिल के नम्बरों के संबंध में तकनीकी एक्सपर्ट की सहायता लेकर ज्ञात हुआ कि टोलनाके पर एक मोटरसाईकिल स्प्लेण्डर जिसके पीछे के नम्बर 8357 हैं, आगे की सिरिज क्लीयर नजर नही आने से आरटीओ कार्यालय एवं हीरो मोटर्स शौरूम से उपरोक्त नम्बरों के बारे मे जानकारी प्राप्त की। पता चला कि वर्ष 2012 से 2024 तक जिला उदयपुर आरटीओ से रजिस्टर्ड मोटरसाईकिल सीरीज में रिजस्टर्ड मोटरसाईकिल नम्बर मे उदयपुर व डुंगरपुर के आरटीओ नम्बर डालकर आरटीओ ऐप से सर्च कर करीबन 50 स्पलेण्डर मोटरसाईकिल वाहन मालिकों का पता प्राप्त किया गया। खेरवाडा, परसाद, सराडा, टीडी, नाई, अलसीगढ, मावली, झाडोल, कोटडा, फलासिया ईत्यादी के वाहन स्वामी मिले। बारी-बारी से पुलिस टीम द्वारा व्यक्तिगत रूप से सत्यापन किया गया जिस पर ज्ञात आया की एक मोटरसाईकिल नम्बर के वाहन स्वामी जीवन पुत्र तेजा मीणा निवासी बंजारिया थाना खेरवाडा जिला उदयपुर के नाम पर है जिसका व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया गया। घर पर उपस्थित मिला जिसने बताया की बैग हाईवे रोड पर पड़ा हुआ मिला था। बैग के बारे में टॉलनाके पर स्थित चाये वालो को बता कर आया किसी के भी द्वारा लेने से मना करने पर उसके पास रखा हुआ है। घर परिवार मे मृत्यु होने से बैंग थाना/प्रार्थी को लौटा नही पाया। पुलिस टीम द्वारा बैंग को प्राप्त कर पीडीत को थाने पर बुलाकर अपने सोने चांदी के जेवरातो का सत्यापन कराया गया जो सब सही पाये गये। बैग मय सोने चांदी के जेवरात को पुन: प्रार्थी को लौटाए। सोने चांदी के जेवरातो की अनुमानित कीमत 40,00,000 रूपये आकी जा रही है। वाहन स्वामी जीवन पिता तेजा मीणा निवासी बंजारिया थाना खेरवाडा जिला उदयपुर राज. से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है।
गोल्डन न्यूज: कार से गिरा आधा किलो सोने से भरा बेग पुलिस ने 4 दिन में ढूंढ निकाला, वाहन चालक की भूमिका की हो रही जांच

Advertisements
