24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटा भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित किया है। उसको एनआईए ने इसी के साथ मोस्ट वांटेड की लिस्ट में भी शामिल किया है। अनमोल फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग चुका है। राजस्थान सहित कई राज्यों में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। अनमोल उर्फ भानू प्रताप पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। एनआईए ने अनमोल की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद मांगी है। मुंबई पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए बाबा और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अनमोल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा था क यह पहली और आखिरी चेतावनी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हेलमेट पहन कर आया, महिला रेजिडेंट डॉक्टर के अंडर गारमेंट चुराए, सीसीटीवी में हुआ कैद 24 News Update 25 10 2024 Epaper- 231 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें