24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई। कोर्ट चौराहा पर वाहनधारियों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल किए जाने के लिए प्रेरित किया।जिला परिवहन अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत में लोगों को समझाइश के तहत जागरूकता लाई गई। उपाधीक्षक यातायात अशोक अंजना ने नवाचार करते हुए यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों को स्पॉट पर थोड़ी देर रोक कर सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नमीचंद पारिख ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की दर में कमी लाने हेतु आम जन को जागरूक करना अनिवार्य है। आगामी दिनों मे इस तरह के और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की मुहिम को काफी लोगों ने सराहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस पर पथराव के 8 आरोपियों को जेल भेजा एक्सक्लूसिव न्यूज : मुम्बईयां बाजार के सामने नावें चलाने की निविदा मांगी, ये रहेगा बोट का किराया, विदेशी सैलानियों से वसूलेंगे डबल किराया, ये रहेंगी खास बातें, कब तक होंगे आवेदन—