Site icon 24 News Update

गिट्टी खाली करते डंपर आया हाइटेंशन-लाइन की चपेट में, ड्राइवर की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में रविवार को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डंपर में भीषण आग लग गई। इस दौरान डंपर मे ही मौजूद ड्राइवर भी करंट की चपेट में आ गया और उछलकर बाहर गिरा। उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीछे डंपर जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया हैं। पुलिस ने बताया कि बनेड़ा थाने के लसाडिया गांव में काकोलिया लसाडिया पर सड़क बन रही है। इसमें गिट्टी खाली करने के लिए एक डंपर लसाडिया आया था। डंपर गिट्टी खाली कर रहा था व धीरे धीरे डंपर के पीछे का हिस्सो चालक उपर उठा रहा था। उसी दौरान डंपर का पिछला हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को छू गया। डंपर में अचानक तेज करंट फैल गया और झटके से ड्राइवर मांडल निवासी राजनाथ (40) पिता लेहरु कालबेलिया उछलकर बाहर जा गिरा। डंपर में भी जोरदार आग लग गई। आग देखकर वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाया मगर वह बच नहीं सका। लोगों ने वीडियो बनाए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाई।

Exit mobile version