Site icon 24 News Update

सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाडा से अवैध रेती भरकर जा रहा डंपर पकड़ा , खनिज विभाग ने की कारवाई , क्षेत्र में अवैध खनन जारी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर खनिज विभाग की टीम ने बीती रात सलूंबर के सराड़ा और परसाद थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सराड़ा से परसाद की ओर जा रहे अवैध रेती से भरे डंपर को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार यह डंपर सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाडा स्थित गोमती नदी से अवैध खनन कर रेती भरकर ले जाया जा रहा था।

खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त के दौरान डंपर को रोका गया और कागजात मांगे गए। मौके पर दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डंपर बिना अनुमति अवैध रूप से रेती परिवहन कर रहा था।

खनिज अधिकारी ने बताया, “अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जिले में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है ताकि प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर अंकुश लगाया जा सके। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।”

अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस और खनिज विभाग मिलकर समय‑समय पर छापेमारी कर इस पर नियंत्रण कर रहे हैं।

वही कारवाई के बाद खनिज विभाग की उदयपुर टीम ने डंपर को जब्त कर परसाद थाने में खड़ा करवाया है ।

Exit mobile version