24 न्यूज अपडेट. स्टेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गलताजी तीर्थ और गैस सिलेंडर सब्सिडी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए भाजपा को “चुनावी हिंदू पार्टी“ बताया और तीर्थ सेवा से लेकर जनता के हितों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए।गलताजी तीर्थ विवादगहलोत ने लिखा कि उत्तर भारत के प्रमुख वैष्णव तीर्थ “गलताजी“ की देखभाल वर्तमान में राज्य सरकार के अधीन है। लेकिन भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण इस पवित्र तीर्थ की 521 साल पुरानी परंपराएं टूट गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 23 दिनों से भगवान के लिए फूल-मालाएं तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति करार दिया और कहा कि “भगवान के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी खुद भगवान की सेवा में विफल हो रही है।“ गहलोत ने भाजपा को “चुनावी हिंदू पार्टी“ बताते हुए कहा कि यह पार्टी केवल चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम राजनीति करती है और जनता को भ्रमित करने के लिए प्रयागराज में कैबिनेट बैठकें आयोजित करती है।गैस सिलेंडर सब्सिडी पर सरकार को घेरागहलोत ने अपने बजट भाषण की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने दो साल पहले उज्ज्वला और बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को समयबद्ध तरीके से सब्सिडी ट्रांसफर कर सस्ते सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन आज की स्थिति यह है कि अक्टूबर और नवंबर 2024 में लिए गए गैस सिलेंडरों की सब्सिडी तक नहीं मिली है। गहलोत ने लिखा कि राजस्थान की गरीब जनता भाजपा के झांसे में आकर महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इन महत्वपूर्ण मुद्दों की बजाय केवल हवा-हवाई जुमले सुनाने में व्यस्त हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12 प्रोफेसर, 3 एसोसिएट प्रोफेसर और 12 असिस्टेंट प्रोफेसर के खातों में एक साथ दो महीने की सैलरी ट्रांसफर Exam Alart : 20 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे सहायक आचार्य- आर्ट हिस्ट्री के साक्षात्कार