Site icon 24 News Update

गर्लफ्रेंड है तो मुमकिन है : मंदिर से चुराया सोने का मुकुट और रुपए, गर्लफ्रेंड पर किए खर्च, कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। गर्लफ्रेंड के लिए आजकल कलयुगी लोग भगवान तक को दगा देने लग गए हैं। जोधपुर के भैरूबाग में ऐसा ही वाकया हुआ जिसमें जैन तीर्थ मंदिर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। भगवान का सोने का मुकुट सहित कीमती सामान चोरी हो चला गया। इस मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि मंदिर के कर्मचारी की ही करतूत है तो उसको गिरफ्तार कर लिया गया। ये कर्मचारी चोरी के बाद से फरार था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चोरी के रुपए गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए थे। सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पाली के सिरियारी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भैरूबाग मंदिर में कर्मचारी है। उसने मंदिर के ऑफिस में रखे लॉकर से डेढ़ लाख रुपए, सोने का मुकुट और सिक्के चुरा लिए थे। पिछले 15 दिन से फरार था। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। भैरूबाग जैन तीर्थ के कोषाध्यक्ष हरकचंद सालेचा ने इस संबंध में रिपोर्ट दी थी। उनके तिजोरी का डबल लॉक तोड़ दिया। कर्मचारी पाली के सिरियारी निवासी रवि कुमार है।

Exit mobile version