*सेवाभारती और नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन का उदात्त प्रयास*उदयपुर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा भारती उदयपुर एवं नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर की 36 सेवा बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सेवा भारती चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष विवेक बोहरा ने बताया कि सेवा बस्तियों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में न सिर्फ विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवा व रोगियों की जांचें निःशुल्क होंगी अपितु आवश्यक दवाइयां भी शिविर स्थल पर ही नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राहुल जैन ने बताया कि इन चिकित्सा शिविरों में 150 डॉक्टर्स और 100 नर्सिंगकर्मी सेवाएं देंगे। शिविर की व्यवस्था देख रहे विभाग सेवा प्रमुख कपिल चित्तौड़ा एवं महानगर सेवा प्रमुख सुरेश ने बताया कि शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 तक का रहेगा उन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को उदयपुर में उदयपुर-इंदौर को वेटलैंड सिटी का दर्जा रामसर कन्वेंशन की मान्यता