Site icon 24 News Update

गजब का चोर, सौ, पचास और बीस के नोटों की गड्डियां छोड़ गया, ले गया केवल 200 वाली गड्डी

Advertisements


24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा । जहाजपुर में एक चोरी की घटना हुई जो चर्चा का विषय बन गई। एक सूने मकान में घुस चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम तो दे दिया लेकिन
केवल 200 रुपये की एक गड्डी ही साथ ले गया। यही नहीं उसने सौं, पचास और 20 के नोटों की गड्डियों को छुआ तक नहीं। यही नहीं, चोर इतना चूजी निकला कि 200 की गडï्डी में से भी एक नोट निकाल कर मौके पर ही छोड़ गया। चोरी की यह वारदात अब पूरे कस्बे के लोगों की जुबां पर चर्चा का विषय बनी हई है। बताया गया कि जहाजपुर में महालक्ष्मी मंदिर छीपों का मोहल्ला निवासी नृसिंह प्रकाश पुत्र कैलाशचंद्र  शुक्ला के घर यह वारदात हुई। वे, 25 अगस्त सुबह 10 बजे पूजा करवाने के लिए के लिए पास के पचानपुरा गांव गए थे। दोपहर तीन बजे जब लौटकर आए तो देखा कि कमरे में पेटी बिखरी हुई थी। डाक्यूमेंट, फाइलें, बैंक की डायरियां, कपड़े और बिस्तर बिखरे हुए यहां-वहां पर थे। पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। कुल 37 हजार रुपये रखे हुए थे जो 200, 100, 50 व 20 रुपये के नोटों की फ्रेश गड्डियों के रूप में थे। सभी नोटों पर सिरियल नंबर भी एक के बाद एक थे।
चोर ने करामाता दिखाते हुए केवल 200 रुपये की एक गड्डी चुरा ली। 100, 50 व 20 रुपये की नोटों की गड्डियों को शराफत रखते हुए छुआं तक नहीं। गृहस्वामी ने जहाजपुर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर से चोर19 हजार 800 रुपये की चोरी हुई।

Exit mobile version