Site icon 24 News Update

जयपुर में सड़क से गिरी 50 हजार की गड्डी सेकंडों में गायब, 300 CCTV खंगालकर दो नशेड़ी बदमाश गिरफ्तार

Advertisements

जयपुर। बरकत नगर में खरीदारी करने आई महिला की जैकेट से सड़क पर गिरी 50 हजार रुपए की गड्डी पलक झपकते ही गायब हो गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बाइक सवार बदमाश मौके पर रुके, नोटों की गड्डी उठाई और धक्का देकर फरार हो गए। बजाज नगर थाना पुलिस ने 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए 50 हजार में से 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।

नशे के आदी, चोरी की बाइक से करते थे वारदात

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश उर्फ छोटू (21) और आलोक उमरवाला (18) महेश नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों स्मैक के नशे के आदी हैं और चोरी की बाइक से सूने मकानों की रेकी व लूट की वारदातें करते रहे हैं। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

300 CCTV खंगालकर पहुंचे घर तक

SHO पूनम चौधरी के मुताबिक, सड़क पर गिरी गड्डी लेकर भागते दोनों आरोपी CCTV में कैद हुए थे।
वारदात स्थल से लेकर भागने के रूट का विस्तृत चार्ट तैयार किया गया। करीब 300 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों को दबिश देकर पकड़ लिया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।

कैसे हुई वारदात – सेकंड-टू-सेकंड सीक्वेंस

शादी की शॉपिंग करने आई थी पीड़िता

पीड़िता बारां जिले की रहने वाली है और बेटी की शादी के लिए शॉपिंग करने जयपुर आई थी। वह बरकत नगर में सामान लेकर बाहर निकली ही थी कि यह घटना हो गई।

Exit mobile version