24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। कलिंजरा थाना क्षेत्र के खोखरवा कस्बे में लूट का मामला सामने आया। इसमें पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी मुकेश डामोर ने बताया की 11 मार्च की रात 9.30 बजे वह और उसकी पत्नी बबली दोनों बांसवाड़ा से अपने घर खोखरवा बाइक से आ रहे थे। उस समय खोखरवा में नहर के पास दो 2 बाइक पर सवार होकर आए 6 युवकों ने उनका रास्ता रोक दिया। बाइक से उतरते ही उन्होंने गाली गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पत्नी के गले से चांदी का मंगलसूत्र निकाल लिया और जेब में से करीब 60 हजार की नगदी भी लूट ले गए। प्रार्थी ने बताया की अंधेरे के कारण में आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। मारपीट के कारण प्रार्थी के सिर पर चोट भी आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.