उदयपुर। सेन समाज विकास संस्था उदयपुर की ओर से संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 724 में जयंती पांच दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी।इसके तहत पहला दिवस 28 अप्रैल को सेन भवन मास्टर कॉलोनी में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ आयोजित की गई। समाज संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि पांच दिवसीय सेन जयंती समारोह की शुरुआत 28 अप्रैल को सेन भवन मास्टर कॉलोनी में प्रदीप कुमार पंवार ,शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंत्री ,सेन महिला संगठन अध्यक्ष उमा सेन ,महामंत्री उर्मिला शर्मा, सेन नवयुवक संगठन के नितिन कुमार के संयोजन में विभिन्न वर्गों के लिए निम्न प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे , म्यूजिकल चेयर रेस महिलाएं प्रथम जुगल सेन द्वितीय शांता सेन। म्यूजिकल बॉल गेम महिलाएं प्रथम विमला सेन ,द्वितीय निर्मला शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिताएं महिलाएं प्रथम लवली सेन द्वितीय अलका सेन। 100 मीटर रेस महिलाएं प्रथम सुमन सेन, द्वितीय अलका सेन ।पुरुष वर्ग वरिष्ठ 100 मीटर रेस प्रथम वीरेंद्र कुमार बार्बर, द्वितीय बालकृष्ण वर्मा। म्यूजिकल चेयर रेस प्रथम एडवोकेट,डॉक्टर ओम प्रकाश बारबर द्वितीय प्रदीप पवार। म्यूजिकल चेयर बाल गेम पुरुष वर्ग प्रथम राजेंद्र सेन द्वितीय जगदीश सेन। बोल बाल्टी गेम पुरुष वर्ग प्रथम राजेंद्र सेन द्वितीय चंद्र प्रकाश सेन। बच्चों के लिए खेल की प्रतियोगिता 100 मीटर रेस 5 वर्ष से 11 वर्ष बालक प्रथम लक्ष्य सेन द्वितीय युवान सेन। 100 मीटर रेस बालक वर्ग 12 वर्ष से 18 वर्ष प्रथम जयेश सेन द्वितीय ओनिश सेन । बच्चों की म्यूजिकल चेयर रेस प्रथम सिया कमोया द्वितीय भाविका सेन , बच्चों के लिए म्यूजिकल बॉल गेम प्रथम सिया कमोया द्वितीय माहीका सेन, जलेबी रस 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए प्रथम युवान सेन द्वितीय हर्षिल सेन। जलेबी रेस 10 से 15 वर्ष प्रथम भाविका सेन द्वितीय ओनिश सेन। खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ,युवाओं ,महिलाओं, वरिष्ठ जनों ने खूब बढ़ चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर संरक्षक राजेंद्र सेन, अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर ओम प्रकाश बार्बर, महामंत्री महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एवं बालकृष्ण वर्मा, चंद्र प्रकाश सेन, ओम सेन ,सत्यनारायण बार्बर, वीरेंद्र कुमार शर्मा, नागेंद्र सेन, श्रीमती मंजू सेन, माधव लाल सेन के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। सेन जयंती के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरा कार्यक्रम 30 अप्रेल को सेन भवन धान मंडी में प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक निशुल्क डायबिटीज़ एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दस दिवसीय वर्कशॉप के प्रतिभागियों को मिले सर्टिफिकेट, छुट्टियों में भी लगेंगे शिविर (खबर में वीडियो भी देखें) पशु क्रूरता, स्ट्रीट डॉग की टांग टांग से कसकर बांध दी कचरे की थैली, पशु प्रेमियों ने दी एनिमल एड को सूचना