उदयपुर। खटीक समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह को लेकर श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की कोर कार्यकारिणी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी एवं संस्थापक जय निमावत के नेतृत्व में मंगलवार को बोहरा गणेश मंदिर में श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि आगामी वसंत पंचमी को एक बार फिर खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन पुन: एक नए संकल्प के साथ सामाजिक तौर पर अपना परिचय दे रहा है। आगामी 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की ओर से पहला नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बोहरा गणेशजी मंदिर में निमंत्रण कार्ड भेंट किया एवं पहले सामूहिक विवाह को निर्विघ्न होने की कामना की। बागड़ी ने बताया कि बसंत पंचमी पर निशुल्क 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह करने के संकल्प के साथ मातृशक्ति एवं महिला कार्यकारिणी सदस्यों को आगे लेकर इस कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव पीसी चावला व राष्ट्रीय महामंत्री पूरण चौहान ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार से रजिस्टे्रशन के लिए सूरजपोल स्थित कार्यालय पर शुभारंभ किए गए।देहात जिलाध्यक्ष केसुलाल डिडवानिया एवं जिला उपाध्यक्ष राहुल बागड़ी ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर हाथीपोल स्थित ठाकुर जी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा बिन्दौली के रूप में प्रारम्भ होकर अश्विनी बाजार, देहली गेट, बापू बाजार, सूरजपोल चौराह होते हुए सामूहिक विवाह परिसर फतह स्कूल प्रांगण में पहुंचेगी। जहां वर निकासी, सामूहिक तोरण, महाआरती आदि कार्य सम्पन्न होगें। बाद सभी जोड़ों को मंच पर बिठा कर सभी को वरमाला करवाई जाएगी। उसके बाद सभी वर/वधु का पाणिग्रहण संस्कार व फेरें होंगे तथा आठंवा वचन के रूप में जीवन भर साथ रहने का स्टाम्प पेपर पर भी लिखवाया जाएंगा। उसके बाद खटीक समाज का सामूहिक स्वामीवाल्सल्य का आयोजन भी होगा।बैठक में अध्यक्ष आकाश बागड़ी, संस्थापक जय निमावत, राष्ट्रीय महासचिव पीसी चावला, राष्ट्रीय महामंत्री पूरण चौहान, देहात जिलाध्यक्ष केसुलाल डिडवानिया, विजय निमावत, राजेश निमावत, देहात जिला उपाध्यक्ष राहुल बागड़ी, महिला मण्डल राष्ट्रीय महासिचव पम्मी पहाडिय़ा, प्रिंस बागड़ी, करण खटीक, भावेश खटीक, राजेश खटीक, राजू चौहान, मयंक खटीक, प्रवीण खटीक, रोनक खटीक, राहुल चौहान सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शांता मीणा शुक्रवार 25 को करेगी नामांकन दाखिलप्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित पांच हजार लक्ष्मी- सरस्वती- गणेश जी के चित्र वितरित, आलोक के संस्कृति धरोहर संरक्षण अभियान के तहत उनके घर भी दिया जले अभियान का समापन