24 न्यूज अपडेट.नेशनल डेस्क। कुवैत के मंगाफ में बुधवार को भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है। यहां से मृतकों के शवों को एंबुलेंस से उनके परिवारों के पास भेजा जाएगा। लैंड हुआ। यहां से मृतकों के शवों को एंबुलेंस से उनके परिवारों के पास भेजा जाएगा। मरने वालों में 23 लोग केरल के हैं। तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शवों को लाने कुवैत गए थे। वे पांच अस्पतालों में जहां घायल भारतीयों का इलाज हो रहा है, उनसे मिलकर भी आए। अभी वहां पर 50 लाग घायल हैं। शवों के साथ कुवैत से भारत लौटे विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है जिनके अपनों ने हादसे में जान गंवाई। मामले की सूचना मिलते ही पीएम मोदी ने उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने हमें तत्काल कुवैत जाकर भारतीयों के इलाज और शवों को देश वापस लाने की तैयारियों का मुआयना करने को कहा। कुवैत के अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया में हमारे साथ दिया।“ भारतीयों के शवों को एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने और इन्हें परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। शव की पहचान के लिए ताबूत पर मरने वाले व्यक्ति की तस्वीर लगाई गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड-वागड भील प्रदेश बनाने की मांग, सलूंबर में ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन 24 News Update 14 06 2024 Epaper- 104