24 न्यूज अपडेट उदयपुर। बीती रात एक ट्रेलर ने कुराबड़ कस्बे में बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। तीनों युवक ईडाणा माताजी से लौट रहे थे। ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुराबड़ मोर्चरी के निकट ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। हादसा रात लगभग 11.30 बजे कुराबड़ थाना क्षेत्र के पंचायत समिति के पास हुआ। ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई और उनके शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को कुराबड़ मोर्चरी के पास ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे है।यह दुखद घटना रात लगभग 11.30 बजे कुराबड़ थाना क्षेत्र के पंचायत समिति के निकट हुई, जब एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही जान चली गई और उनके शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कुराबड़ थानाधिकारी चेल सिंह के अनुसार, मृतकों में लालपुरा के अजय (20) पुत्र भैरूलाल मीणा, बुढल के पुष्कर (24) पुत्र वालचंद मीणा और बुढल के युवराज (20) पुत्र प्यारेलाल मीणा शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कुराबड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया गया है कि ये तीनों युवक ईडाणा माताजी के दर्शन के लिए गए थे और लौटते समय यह भयानक हादसा हुआ। घटना के बाद से ग्रामीण इस मुद्दे पर अड़े हुए हैं कि जब तक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। इस बीच, तहसीलदार बिजेंद्र सिंह और जिला परिषद सदस्य मदन सिंह कृष्णावत भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मृतक पुष्कर ने बीएसटीसी की डिग्री प्राप्त की थी और वह फिलहाल फर्स्ट लेवल टीचर बनने की तैयारी कर रहा था, जबकि अजय बीए फाइनल वर्ष में पढ़ाई कर रहा था वयुवराज भी अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुराबड़ थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई पड़ोसी ने खिड़की से देखा – व्यक्ति बैड पर 5 मिनट तक बिना हिले-डुले खड़ा है, दीवार कूदकर अंदर झांका तो पड़ी थी पति-पत्नी की लाश