24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। नगर के कासोद क्षेत्र में शनिवार को गवरी नृत्य का आयोजन किया गया।गवरी नृत्य देखने के लिए स्थानीय निवासियों सहित नगर व आसपास के गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष तथा बच्चों की उमड़ी भारी भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखा गया।कासोद क्षेत्र के निवासियों द्वारा गवरी नृत्य का आयोजन कराया गया जिसमें गवरी नृत्य के लिए मेवाड़ क्षेत्र के लगभग 35 कलाकारों को बुलाया गया।गवरी नृत्य के कलाकारों ने गवरी नृत्य के दौरान अलग-अलग वेशभूषा पहनकर विभिन्न प्रकार के किरदार निभाये व पृथक पृथक प्रचलित कहानीयों अनुसार नाट्य कर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।गवरी नृत्य को पौराणिक काल का नृत्य बताया जाता है तथा यह मान्यता रहती है कि जहां पर गवरी नृत्य का आयोजन होता है उसे क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि रहती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों द्वारा गवरी नृत्य का आयोजन कराया जाता है। यह नृत्य रक्षाबंधन के दूसरे दिन से शुरू होता है जो नवरात्रि तक तक चलता है।गवरी नृत्य को लेकर यह भी कथन प्रचलित है कि भील समाज में पार्वती को बहन-बेटी की तरह मानते हैं और समाज में मान्यता हैं कि भादो महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती धरती पर भ्रमण के लिए आती हैं. ऐसे में गवरी नृत्य के विविध नाट्यों के द्वारा आदिवासी भील समाज के लोग उन्हें खुश करने के लिए इस नृत्य को करते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा के सदस्यता एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष ने ली शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय बैठक राष्ट्रीय दशहरा मेला-2024, 3 अक्टूबर से आरम्भ हो रहे राष्ट्रीय दशहरा मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर, मेला आयोजन स्थल पर रंग रोगन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं मरम्मत कार्य आरंभ