24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। दोवड़ा थाना पुलिस ने वाहनों पर पथराव करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने खेमपुर गांव के पास लूट के इरादे से एक कार पर पथराव किया था। ा एक आरोपी मोहन आदतन अपराधी है, उस पर 6 केस दर्ज हैं। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि अमृतलाल पुत्र पूंजीलाल मेघवाल निवासी भबराना थाना झल्लारा जिला सलूंबर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया- 24 जुलाई को शाम के समय वह अपने परिवार के साथ कार लेकर अहमदाबाद जा रहा था। गणेशपुर के पास उसने देखा कि कार के पीछे पावर बाइक पर 2 बदमाश हाथों में पत्थर लेकर पीछा कर रहे हैं। खेमपुर के पास बदमाशों ने पावर बाइक आड़े लगाकर लूट की नियत से कार पर पत्थर मारा, जिससे कार के ड्राइवर साइड का कांच टूट गया। पत्थर पीठ ओर कंधे पर लगा। इसके बाद वे जान बचाकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने अलग-अलग टीम बनाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया- आरोपी मोहन (23) पुत्र जयंतीलाल कलासुआ मीणा निवासी करेलिया फला गेपुला, दिलीप (20) पुत्र मणिलाल कलासुआ निवासी करेलिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनो ही आरोपियों ने वारदात भी कबूल कर ली है। आरोपी मोहन के खिलाफ आसपुर ओर दोवड़ा थाने में चोरी के कई केस दर्ज हैं। वहीं, 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेपर लीक में गिरफ्तारी के बाद बांसवाड़ा में कार्यरत 6 वन रक्षकों की नौकरी का हो गया दी-एंड डूंगरपुर में मिला चांदीपुरा वायरस रोगी