Site icon 24 News Update

कार पर पथराव करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, लूटपाट की नियत से किया था हमला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। दोवड़ा थाना पुलिस ने वाहनों पर पथराव करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने खेमपुर गांव के पास लूट के इरादे से एक कार पर पथराव किया था। ा एक आरोपी मोहन आदतन अपराधी है, उस पर 6 केस दर्ज हैं। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि अमृतलाल पुत्र पूंजीलाल मेघवाल निवासी भबराना थाना झल्लारा जिला सलूंबर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया- 24 जुलाई को शाम के समय वह अपने परिवार के साथ कार लेकर अहमदाबाद जा रहा था। गणेशपुर के पास उसने देखा कि कार के पीछे पावर बाइक पर 2 बदमाश हाथों में पत्थर लेकर पीछा कर रहे हैं। खेमपुर के पास बदमाशों ने पावर बाइक आड़े लगाकर लूट की नियत से कार पर पत्थर मारा, जिससे कार के ड्राइवर साइड का कांच टूट गया। पत्थर पीठ ओर कंधे पर लगा। इसके बाद वे जान बचाकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने अलग-अलग टीम बनाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया- आरोपी मोहन (23) पुत्र जयंतीलाल कलासुआ मीणा निवासी करेलिया फला गेपुला, दिलीप (20) पुत्र मणिलाल कलासुआ निवासी करेलिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनो ही आरोपियों ने वारदात भी कबूल कर ली है। आरोपी मोहन के खिलाफ आसपुर ओर दोवड़ा थाने में चोरी के कई केस दर्ज हैं। वहीं, 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version