Site icon 24 News Update

काया के पास चलती कार पर गिरी चट्टान, व्यापारी की मौत, तीन जने घायल

Advertisements

24 न्यज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे-48 पर कल रात चलती कार पर चट्टान गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग ऋषभदेव में धार्मिक आयोजन में शामिल होकर रविवार रात 10 बजे के आस-पास वापस उदयपुर लौट रहे थे। हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों व राहगीरों ने मदद की। गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार धार्मिक आयोजन में शामिल होकर चारों कार सवार ऋषभदेव से रवाना हुए थे। वापसी में काया के पास अचानक पहाड़ी से एक चट्टान का टुकड़ा सीधा कार पर आकर गिर गया। हादसे में केशवनगर निवासी कृषि मंडी में व्यापारी संदीप चित्तौड़ा (49) पुत्र नाथूलाल चित्तौड़ा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप की पत्नी कुसुम, जैन मेडिकल स्टोर संचालक राजेश जैन और उनकी पत्नी शर्मिला जैन घायल हो गए जो गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती है।

Exit mobile version