उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने भरा नामांकन, सभा में सीपी जोशी ने साधा कांग्रेस पर निशाना 24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comउदयपुर। उदयपुर में आज लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नामांकन के बाद जंगी सभा भी हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तैयार किए नेता हाथ जोड़कर भाग रहे, पता है उल्टी हवा चल रही है। टाउनहॉल में सीपी जोशी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के टिकट मिलने के बाद नेता हाथ जोड़कर भाग कैसे रहे है। पहले तो बड़ी मुश्किल से किसी को तैयार किया कि चुनाव लड़ना है। वे बोले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तो हाथ खड़े कर दिए कि अभी उल्टी हवा चल रही है। जोशी ने कहा कि ये मोदी लहर है राम लहर है। सीपी बोले कि यह सब तब होता है जब देश का शीर्ष नेतृत्व की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानता है। अटूट विश्वास तब होता है जब आपके 50 वर्ष का राज मोदी के दस साल भारी होते है, मोदी से पहले परिवारवाद होता था मोदी के बाद लोकतंत्र है। पहले बेरोजगार हुआ करती थी आज कौशल हुआ करता है। राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाएं और आज मंदिर का निर्माण हो चुका है। सीपी ने कहा कि पहले हम दुनिया का अनुसरण करते थे और 2014 के बाद दुनिया भारत और यहां के प्रधानमंत्री का अनुसरण करती है। सीपी ने भाषण में मोदी सरकार की महिला आरक्षण की बात भी रखी। उदयपुर के प्रत्याशी मन्नालाल रावत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगली बार उदयपुर और चित्तौड़ का भी नंबर आ सकता है। इधर, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की पीएचडी कर रखी है। मोदी ने जो कहां वो किया है यही मोदी की गारंटी है। राज्य में भजनलाल सरकार ने डेढ़ महीने में जनता के हित में फैसले लिए। भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने कहा कि मै आदिवासी हिन्दू हूं। सबको मोदी बनकर अपने क्षेत्र में खड़े रहना है।इससे पहले नामांकन का धूम धड़ाकाइससे पहले भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी रावत के प्रस्तावक के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली और भाजपा नेता प्रमोद सामर मौजूद थे। पत्रकारों से रावत ने कहा कि जिस तरह राष्ट्र में रुपांतरण और परिवर्तन का महादौर चल रहा है। उसके तहत कार्यकर्ता के रूप में नामांकन दाखिल किया है। आगे की रणनीति तय की जाएगी। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ते हुए मैदान में जाएंगे। नामांकन से पहले भाजपा की टाउनहॉल में एक सभा हुई। जिसमें लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन सम्मिलित होंगे। आगे की रणनीति तय की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सात घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा पेंथर 1 अप्रैल को नहीं दाखिल हो सकेंगे नामांकन