करौली। करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला तो हड़कंप मच गया। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने सबसे पहले शव को देखा तो हतप्रभ रह गएं तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार का 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर किया गया था। पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह शव सिटी पार्क में फंदे से लटके मिले। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान मृत धोषित किया गया। कलेक्ट्रेट के सामने किराए के घर पर सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा-बीमारी के कारण परेशान हूं। जेब में रखे आधार कार्ड से नायब तहसीलदार की पहचान हुई। राजेंद्र भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो रहे। इसके बाद धौलपुर के बसई नवाब में नायब तहसीलदार बने। भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले थे। बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि दो बेटिय प्रीति (24) और अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां पढ़ रही हैं। पूरा परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। राजेंद्र को कोई पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.