अजमेर। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुई एक और भर्ती परीक्षा रदïद कर दी गई है। आरपीएससी की ओर से आयोजित ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था व उसके बाद से इसको रदï्द करने की लगातार मांग की जा रही थी। लेकिन सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही थी। एसओजी की ओर से दी रिपोर्ट पर आरपीएससी ने आज डेढ़ साल बाद जाकर माना कि भर्ती परीक्षा में नकल हुई थी। शुक्रवार दोपहर बाद एग्जाम की नई तारीख भी घोषित कर दी गई। अब एग्जाम 23 मार्च 2025 को होगा। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- आयोग ने 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा करवाई थी। 1 लाख 96 हजार 483 कैंडिडेट शामिल हुए थे। पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी लिस्ट में कुल 311 अभ्यर्थी शामिल थे।4 मई 2023 को ही नया शहर पुलिस थाना, बीकानेर में मामला दर्ज होने के बाद 6 अगस्त 2023 को चालान पेश हुआ था। बताया कि परीक्षा सेंटर्स पर अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के माध्यम से नकल हुई थी। आयोग ने प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए 12 जून 2024 को एटीएस और एसओजी को पत्र लिखा था। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल अभ्यर्थियों के संदिग्ध होने पर आयोग ने 2 से 8 अगस्त तक कई कैंडिडेट्स के दस्तावेज की फिर से जांच कर पूछताछ नोट तैयार किया। 14 अगस्त को अतिरिक्त महानिदेशक, एटीएस और एसओजी को इस मामले में जांच के लिए लिखा गया था। अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस और एसओजी ने 28 अगस्त को आयोग को कई गोपनीय जानकारी दी थी। इसके बाद एसओजी जयपुर ने 19 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट और फैक्ट में सामने आया कि पेपर लीक हुआ है। कई अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ से नकल की। 14 मई 2023 को आरओ और ईओ भर्ती परीक्षा-2022 में तुलछाराम कालेर और उसके साथियों ने मिलकर परीक्षा से पहले पेपर लेकर ब्लूटूथ के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल करवाई थी। पेपर लीक और ब्लूटूथ के उपयोग के षड्यंत्र में शामिल 11 अभ्यर्थियों सहित 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। पेपर लीक में नागौर, जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर और बीकानेर समेत कुल 7 जिलों में एसओजी ने छापेमारी की व 28 आरोपियों को पकड़ा था। इनमें से 17 आरोपियों को 20 अक्टूबर को एसओजी ने कोर्ट के सामने पेश किया गया था। इन्हें कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में से 11 सरकारी कर्मचारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ब्लूटूथ गैंग का सरगना तुलछाराम कालेर है। ओमप्रकाश पुत्र घासीराम न्यायालय सीजेएम कोर्ट नंबर-1 ब्यावर में एलडीसी है। अमीलाल पुत्र बनवारी लाल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सर्वोदय बस्ती बीकानेर में द्वितीय श्रेणी शिक्षक है। मुख्य सरगना तुलछाराम के भतीजे पौरव कालेर की पत्नी भावना गोस्वामी शिक्षा विभाग पंचायत समिति खाजूवाला बीकानेर में कनिष्ठ सहायक है। रामलाल पुत्र तुलछाराम जेएम कोर्ट भीलवाड़ा में ग्रेड सेकेंड लिपिक के पद कार्यरत है। अब बदलाव यह हो गया है कि जो परीक्षा अगले साल 23 मार्च को होनी थी अब वो पीआरओ परीक्षा 17 मई 2025 को होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 25 10 2024 Epaper- 231 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें करौली में कलेक्टर के सामने पार्क में लटका मिला नायब तहसीलदार का शव