24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमारजी शर्मा के घर आज कन्हैया लाल की पत्नी और बेटे पहुंचे जहां राजकुमारजी शर्मा के परिवार को 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। राजकुमारजी शर्मा की बेटी का कल विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में कन्हैया की पत्नी और बच्चों ने शर्मा के बेटी के विवाह में मदद करने का सोचा व मदद की। इस दौरान शादी की बधाई देते उनके सुनहरे भविष्य की कामना भी की। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सांसद महोदय मन्नालाल रावत जी 51 हजार की मदद लेकर पहुंचे थे। कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद से मुख्य गवाह होने के नाते लगातार मानसिक दबाव झेलते हुए राजकुमारजी गंभीर बीमार हो गए थे जिसके बाद से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। राजकुमारजी की मदद के लिए कई लोग आगे आए थे। तब बिटिया की शादी में मदद का भरोसा दिया था लेकिन वक्त बीतने के बाद कई लोग मदद की घोषणा करके मीडिया में सुर्खियां बंटोरने के बाद गायब हो गए व अपने वादे को पूरा नहीं किया। उनमें से कुछ राजनेता और कुछ उद्योगपति भी शामिल हैं।
कन्हैयालाल साहू के परिजनों दी हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमारजी शर्मा की बिटिया की शादी के लिए 51 हजार की सहायता

Advertisements
