24 न्यूज अपडेट. नेषनल डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट ने अपने करियर में एक और नया अध्याय जोड़ा है। एक्टिंग और राजनीति में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाने के बाद, कंगना ने अब हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा है। वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर उन्होंने अपने पहले कैफे और रेस्टोरेंट ’द माउंटेन स्टोरी’ का शुभारंभ किया। मनाली की खूबसूरत वादियों में स्थित यह कैफे पहाड़ी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और मनोरम दृश्यों का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। कैफे की लॉन्चिंग के दौरान कंगना ने हिमाचली परंपराओं का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी टीम के साथ प्रवेश किया और स्थानीय कार्तिक स्वामी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर इस नए सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके माता-पिता, अमरदीप रनोट और आशा रनोट भी मौजूद रहे। खास बात यह थी कि इस भव्य उद्घाटन समारोह में गांव के बुजुर्गों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और उन्हें हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चखाया गया। ’द माउंटेन स्टोरी’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जहां हर कोना हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाता है। यहाँ के इंटीरियर में पारंपरिक पहाड़ी शैली को ध्यान में रखा गया है। लकड़ी के फर्नीचर, राजसी झूमर, पारंपरिक चूल्हा और कुल्लवी कला से सजा यह स्थान मनाली के स्थानीय परिवेश में घुल-मिल जाता है। भरपेट मिलने वाली हिमाचली थाली वेज थालीः ₹680 नॉन-वेज थालीः ₹850 की है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई ग्राहक अपनी थाली खत्म करने के बाद और भोजन चाहता है, तो उससे अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसे बफे स्टाइल में पेश किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को संतुष्टि का अनुभव मिले। इसके अलावा, यहां हिमाचली पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे, जिनमें सिड्डू, लाहौली मार्चू, गीचे और कुल्लवी व्यंजन शामिल हैं। चाय प्रेमियों के लिए मात्र ₹30 में हिमाचली चाय भी उपलब्ध होगी। कंगना ने कहा कि “यह सिर्फ एक कैफे नहीं, बल्कि मेरे दिल के करीब एक सपना है, जो अब पूरा हो रहा है। हिमाचल के असली स्वाद को दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास है। मैं आपका ’द माउंटेन स्टोरी’ में स्वागत करती हूं।“ बिजनेस की दुनिया में कदम रखने के बाद, कंगना सिर्फ एक कैफे तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही मनाली में एक लक्ज़री होटल खोलने की योजना बना रही हैं। इसके लिए उन्होंने पहले ही जमीन खरीद ली है और इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना है।आपको क्या लगता है, कंगना के इस नए बिजनेस वेंचर को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा? Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कंगना रनोट का नया सफरः बॉलीवुड से राजनीति और अब बिजनेस में एंट्री, रेस्तरां खोला हिमाचल में 15 फरवरी 2025 के लिए विस्तृत पंचांग और राशिफल