कवि सुनील पटेल के नेतृत्व में पाटीदार समाज का प्रतिनिधिमंडल गुजरात के मुख्यमंत्री से मिला 24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। पटेल पाटीदार डांगी समाज एवं टीएसपी क्षेत्र के ओबीसी वर्ग मांगों को पाटीदार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कवि सुनील पटेल के नेतृत्व में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कृषि मंत्री राघवजी पटेल व स्वास्थय मंत्री ऋषिकेश पटेल से भेंट की। सुनील पटेल नेजपुर ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में जनजाति वर्ग के पश्चात सबसे बड़ा समाज पाटीदार पटेल डांगी समाज है जो की टीएसपी क्षेत्र की सभी सीटों पर अपना निर्णायक प्रभाव रखता हैं। राजस्थान में पटेल पाटीदार डांगी समाज की लगभग 90 लाख की आबादी है जिसमें दक्षिणी राजस्थान की 28 विधानसभा सीटों पर निर्णायक मतदाता के रूप में प्रभावी है। उदयपुर एवं बांसवाडा संभाग में लगभग 45 लाख समाजजन निवासरत है। समाज अपने राजनीतिक एवं अन्य मांगों को लेकर लम्बे समय से संघर्षरत है परंतु जनजाति उप योजना क्षेत्र में सभी सीटें जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण समाज की मांगों को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनो समाज द्वारा सरदार पटेल महाकुंभ बेणेश्वर धाम पर कर एकजुटता के साथ 5 लाख समाज के पंचो के द्वारा एक स्वर एक आवाज के साथ एक जाजम पर मांगे तय की गयी थी। केंद्र व राज्य सरकार से आव्हान भी किया गया था। साथ ही भचड़ीया में पटेल पाटीदार डांगी समाज के महासम्मेलन में समाज ने ताकत दिखाई। जिसमें टीएसपी क्षेत्र की वर्तमान में पटेल, पाटीदार, डांगी समाज की प्रमुख मांगों को अवगत करवाते हुए देविलाल खेडा़ सामौर ने बताया की पटेल पाटीदार डांगी समाज की अधिकांश संख्या वर्तमान में जनजाति अप योजना क्षेत्र में निवासरत है यहां की भौगोलिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पटेल पाटीदार डांगी समाज काफी पिछड़ा हुआ है एवं आज भी अधिकांश लोग पशुपालन एवं कृषि पर आश्रित है। पटेल पाटीदार डांगी समाज राज्य में ओबीसी की सूची में सूचीबद्ध है लेकिन केंद्र की सूची में आज भी पटेल पाटीदार डांगी समाज सामान्य वर्ग में सूचीबद्ध है जिसे केंद्र की ओबीसी सूची में सम्मिलित किया जाए। टीएसपी क्षेत्र में लगभग 24 प्रतिशत जनसंख्या ओबीसी वर्ग की है लेकिन टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी का कोई आरक्षण नहीं दिया गया है अतः टीएसपी क्षेत्र में आरक्षित वर्ग को मिलने वाले विभिन्न लाभ जैसे प्रतियोगि परीक्षा में आयु में छूट, न्यूनतम अंकों में छूट, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में एवं स्थानीय भर्तीयों में टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी वर्ग को 24% आरक्षण दिया जाए। मनोज करावाडा़ ने बताया की भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में अनुसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तर्ज पर ओबीसी का भी कोटा निर्धारित कर लाभ दिया जाए। पार्षद डायालाल पाटीदार नवाडेरा ने बताया की टीएसपी क्षेत्र में पटेल, पाटीदार, डांगी समाज जनजाति वर्ग के बाद दूसरा सबसे बड़ा समाज है अतः पटेल, पाटीदार, डांगी समाज के व्यक्तियों को टीएसपी क्षेत्र में राजनैतिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। विकास रनोली ने बताया की पटेल, पाटीदार, डांगी समाज राजस्थान को जयपुर शहर निकट 50 बीघा जमीन छात्रावास सरदार धाम हेतु आवंटित करवायें। नरेश पाटीदार दिवडा बड़ा ने कहा कि अमूल पैटर्न की तर्ज पर दूध संकलन करवाकर दूध उत्पादकों को सीधा लाभ दिलवाने का काम हो। आभार मोगजी व मुकेश पटेल नेजपुर ने जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नदी में डूबने से मवेशी चराने गई तीन बच्चियों की मौत नाबालिग बच्चियों से हैवानियत करने वाले हेडमास्टर को मरते दम तक कैद की सजा