24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नेशनल हाईवे नम्बर 27 पर स्थित रेस्टोरेंट मालिक पर हुए जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है व उनसे घटना मे प्रयुक्त तलवार व लठ बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 ढिकली पर ऑल सिजन रेस्टोरेंट के मालिक अर्जन सिंह पर जानलेवा हमले के प्रयास में पुलिस थाना प्रतापनगर टीम की ओर से 04 आरोपी गिरफतार किये गये हैं। 27 मई को प्रार्थी अर्जुन सिंह पिता भंवर सिंह जाति राजपुत चुण्डावत निवासी गढपुरा थाना कानोड जिला उदयपुर हा.मु. रेस्टोरेंट ऑल सीजन एनएच 76 थाना प्रतापनगर थाने में आकर लिखित रिपोर्ट दी किएक रेस्टोरेंट जिसका नाम ऑल सीजन है। वे उसके संचालक है। रेस्टोरेंट के पास एक शराब का ठेका है जिसका मालिक मोहन डांगी है। 26 मई को समय 8.30 पीएम पर वे रेस्टोरेंट पर थे। उस समय भुरा लाल गमेती पिता कन्हैया लाल, मोहनलाल पिता बाबु लाल गमेती, आसु गमेती, . धनिया गमेती तथा उनके साथ अन्य दो-तीन लोग थे जिनका पता नहीं पता है। रेस्टोरेंट के अन्दर घुस कर तलवार और लठ से हमला कर दिया। सिर, कमर व पैर में लगी। सिर पर वार किया। दोनों हाथो से तलवार का वार झेला व सरिये का भी वार किया जो हाथों से रोका। वार नहीं रोकता तो मेरे सिर पर लगते। उन्होंने मुझ पर प्राण घातक हमला किया जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी। सिर पर 6 टाके आए हैं। व मौके पर साथ मारपीट की जिसमे मोबाईल टूट गया। मेरे पास रखा नगद भी ले कर चले गए व दुकान में तोड फोड की जिससे वे मौके पर में बेहोश हो गए। उन्हें उनका भाई हॉस्पिटल ले गया व भर्ती कराया। इस पर एसपी ने उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर एंव छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना बनाई। प्रतापनगर द्वारा नेशनल हाईवे नम्बर 27 ढिकली पर स्थित ऑल सिजन रेस्टोरेंट के मालिक पर जानलेवा हमले के आरोप मे चार आरोपीगण को गिरफतार किया गया। आरोपीगण से वारदात मे प्रयुक्त तलवार व लठ बरामद किये गये। गिरफतार आरोपीगण के विरूद्ध पुर्व मे मारपीट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व है। घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है।
गिरफतार आरोपीगण :-

  1. भुरीलाल पिता कन्ना गमेती उम्र 32 साल निवासी बोरा मगरा ढिकली पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर
  2. मोहन पिता बाबुलाल गमेती उम्र 19 साल निवासी बोरा मगरा ढिकली पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर
  3. धनराज उर्फ धनिया पिता लालुराम गमेती उम्र 22 साल निवासी बोरा मगरा ढिकली पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर
  4. यशवंत उर्फ अचु पिता जीवा भील उम्र 20 साल निवासी वाडा फला ढिकली पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर
    पुलिस टीम : –
  5. श्री भरत योगी थानाधिकारी
  6. श्री मोहन सिंह सउनि
  7. श्री नन्दकिशोर गुर्जर कानि.
  8. श्री सुनिल मीणा कानि
  9. श्री सोहन शर्मा कानि
  10. श्री महावीर सिंह कानि
  11. श्री लोकेश रायकवाल साईबर सेल

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading