24 न्यूज अपडेट. अमृतसर। आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी है और पंजाब के अमृतसर में काफी गहमा गहमी है। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भीड जुटी और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तलवारें लहराई गई। सिख समुदाय के लोगों की भीड़ आज आम दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा है। भीड़ ने हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। हाथ में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लेकर उसके समर्थन में भी नारे लगाए। आपको बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनावों में कई खास बातें हुईं। पंजाब में लोकसभा चुनाव परिणाम में 2 खालिस्तान समर्थक रिकॉर्ड वोटों से जीते। इनमें असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और इसी ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले उनके सिक्योरिटी गार्ड बेअंत सिंह का बेटा सर्बजीत सिंह खालसा शामिल है। आज गोल्डन टेंपल में अमृतपाल की मां और फरीदकोट से सांसद चुने गए सर्बजीत खालसा भी आए। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर कुछ देर रूकने के बाद वहां से चली गई। पुलिस हाई अलर्ट है औ पूरे अमृतसर में पैरामिलिट्री और पुलिस की सुरक्षा है। सादे वस्त्रों में भी पुलिस तैनात की गई है। सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह के संबोधन के बाद समागम को खत्म कर दिया गया। जिसके बाद गोल्डन टेंपल में जमा भीड़ वापस लौट गई। बाहर कैमरे से लैस गाड़ियां खड़ी की गई हैं। यहां आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी की जा रही है। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- सिख कौम और खालसा राज के कारण अंग्रेज हुकूमत 100 साल तक पंजाब पर राज नही कर पाई थी। आजादी की लड़ाई में 2þ सिखों ने 80 प्रतिशत कुर्बानियां दी। इसे देखते हुए उस वक्त के नेताओं ने वादा किया था कि सिखों को अलग राज दिया जाएगा। मगर, ऐसा हुआ नहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोदी के शपथ ग्रहण में श्रीलंका-बांग्लादेश सहित 5 देशों के नेता आएंगे , परसों हो सकती है शपथ वायरल मीम भी देखें…..नीट यूजी के परिणामों को लेकर मचा घमासान, 67 स्टूडेंट के 100 परसेंट नंबर, एक ही सेंटर के 8 स्टूडेंट का सलेक्शन, एनटीए की साख खतरे में, पूछे रहे छात्र इलेक्शन के नतीजों दिन ही क्यों चुपके साथ जारी किया रिजल्ट