Site icon 24 News Update

ऑनलाइन क्विज व स्लोगन स्पर्धा के विजेता घोषित

Advertisements

दयपुर, 3 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। विजेताओं को जिला कलक्टर के साथ कॉफी पीने का अवसर मिलेगा।
सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी व संयुक्त निदेशक डीओआईटी सुश्री शीतल अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके तहत 19 से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने रूचि दिखाते हुए भागीदारी निभाई थी। शुक्रवार को डीओआईटी सभागार में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी व जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ की उपस्थिति में प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा, जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
यह रहे विजेता
सुश्री अग्रवाल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कुल 4570 लोगों ने भागीदारी निभाई। इनमें से 44 प्रतिभागियों ने क्विज स्पर्धा के शत-प्रतिशत प्रश्नों का सही जवाब दिया था। ऐसे में विजेताओं का चयन लॉटरी से किया गया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री देवासी ने लॉटरी निकाली। इसमें प्रथम तीन विजेता नाथूलाल मीणा पुत्र भेराजी मीणा, जसवंतसिंह राजपूत पुत्र भूरसिंह राजपूत तथा रतनलाल तेली पुत्र रोड़ीलाल तेली रहे। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में 640 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयन समिति ने तीन श्रेष्ठ स्लोगन चुने। इसमें विजेता राकेश कुमार मीणा पुत्र रमेशचंद्र मीणा, मनीष मेनारिया पुत्र नारायणलाल मेनारिया तथा पर्णिका चौबीसा पुत्री जयंत चौबीसा रहे। सुश्री अग्रवाल ने बताया कि विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें जिला कलक्टर के साथ कॉफी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसकी तिथि पृथक से घोषित की जाएगी। ऑनलाइन काम्पीटिशन लॉटरी।  ऑनलाइन क्विज स्पर्धा के विजेताओं की लॉटरी निकालते अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी। साथ में मौजूद जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ सहित अन्य।

खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 11 से 17 मई तक
उदयपुर 3 मई। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 11 मई से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बताया की चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु खिलाड़ी अपना आवेदन राजस्थान राज्य क्रीडा परिशद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आरएसएससी डॉट इन से डाउनलोड कर आवेदन सचिव राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद, सवाई मानसिह स्टेडियम जयपुर को 8 मई तक डाक-कुरियर द्वारा भिजवाना सुनिश्चित करें।
यह रहेगी चयन प्रक्रिया
जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बताया कि बालिका तीरंदाजी अकादमी जयपुर, बालक तीरंदाजी अकादमी उदयपुर, डुंगरपुर, बालिका हॉकी अकादमी अजमेर, बालक हॉकी अकादमी जयपुर, बालक कबडड्ी अकादमी करौली, बालक व बालिका कबड्डी अकादमी चुरू, बालक कब्बड्डी अकादमी (प्रस्तावित) (डीडवाना) नागौर के लिए चयन स्पर्धा के तहत 11 मई को पंजीकरण, मेडिकल, बैट्री टेस्ट आदि एवं 12 मई को खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी किया जाएगा।
इसी प्रकार बालक वॉलीबॉल अकादमी झुंझुनू, बालिका वॉलीबॉल अकादमी जयपुर, बालक कुश्ती अकादमी भरतपुर, बालक साइकिलिंग अकादमी बीकानेर के लिए चयन स्पर्धा के तहत 12 मई को पंजीकरण, मेडिकल, बैट्री टेस्ट इत्यादि एवं 13 मई को खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी किया जाएगा। वहीं बालक एथलेटिक्स अकादमी गंगानगर, बालिका एथलेटिक्स जयपुर, बालक हैंडबॉल अकादमी, जैसलमेर, बालिका हैण्डबॉल अकादमी, जयपुर हेतु चयन स्पर्धा के तहत 13 मई को पंजीकरण, मेडिकल, बैट्री टेस्ट इत्यादि एवं 14 मई को खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी किया जाएगा। पैरा खेल अकादमी एथलेटिक्स व पावर लिफ्टिंग जयपुर बालक वर्ग हेतु चयन स्पर्धा के तहत 14 मई को पंजीकरण, मेडिकल, बैट्री टेस्ट इत्यादि एवं 15 मई को खेल कौषल एवं आरएचपीएसटीसी किया जाएगा। बालक बास्केटबॉल अकादमी जैसलमेर, बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वर्ग) जयपुर, बालिका बास्केटबॉल अकादमी जयपुर, बालिका फुटबॉल अकादमी कोटा, बालक फुटबॉल अकादमी जोधपुर हेतु चयन स्पर्धा के तहत 14 मई को  पंजीकरण, मेडिकल, बैट्री टेस्ट इत्यादि एवं 15 मई को खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी किया जाएगा। प्रत्येक चयन स्पर्धा का समय 9.30 बजे से 12.30 तक रहेगा।
खेल अकादमी चयन के लिए पात्रता :
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इसके लिए निर्धारित पात्रतानुसार खिलाड़ियों की आयु दिनांक 1 जुलाई 2024 को बालक वर्ग में न्यूनतम 14 वर्ष तथा अधिकतम 18 वर्ष तथा बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष एवं बास्केटबाल में बालक सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 20 वर्ष के मध्य रखा जाना प्रस्तावित है। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों के विद्यमान प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 20 वर्ष होगी तथा बास्केटबाल सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी। अभ्यर्थी किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नही होना चाहिए। चयन पश्चात गंभीर बीमारी एवं अन्य बिमारी पाये जाने पर अकादमी से निष्कासित कर दिया जावेगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित खिलाड़ी और अभिभावक व प्रशिक्षक की होगी। खिलाडी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को परिणाम व अनुशासन के आधार पर प्रशिक्षकों-प्रभारियों की अनुशंसा पर चयन उनकी खेल उपलब्धियों एवं खेल की प्रवीणता तथा बैटरी टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर एवं सम्भावित चयनित खिलाडियो का अन्तिम चयन उच्च प्रदर्शन खेल प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र जयपुर पर करवाकर चयन किया जायेगा। चयन स्पर्धा एक खेल की दो दिन में मुख्यालय पर आयोजित होगी एवं सीनियर बालक बास्केटबाल अकादमी जयपुर व जैसलमेर में प्रवेश हेतु नेशनल मेडलिस्ट खिलाडियों को ही रखा जायेगा। जिसमें एसजीएफआई मेडलिस्ट, विश्वविद्यालय जोनल मेडलिस्ट, सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का मेडलिस्ट, ओपन नेशनल मेडलिस्ट सम्मिलित है। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा, आवास एवं भोजन का स्वयं अपने स्तर पर वहन करना होगा एवं खिलाडी स्वयं की जिम्मेदारी पर चयन स्पर्धा में सम्मिलित होगा। चयन स्पर्धा के समय अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे व स्पर्धा में खेल किट में उपस्थित होना आवश्यक है।

राहत लेकर आया अग्निकर्म चिकित्सा शिविर, उमड़े शहरवासी
अंतिम दिन उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों को किया सम्मानित दयपुर 3 मई। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर के अंतिम दिन कई रोगियों ने अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया। समापन अवसर पर इस निःशुल्क पंच दिवसीय चिकित्सा शिविर में सेवा देने वाले कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ दीनदयाल शर्मा, विशिष्ठ अतिथि उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट, सहायक निदेशक डॉ भानु कुमार जैन व अग्निकर्म कर्म विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवारी रहे। शिविर व औषधालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने शिविर में हुए विभिन्न रोगों के उपचार की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आचार्य  सुश्रुत के सिद्धांत के आधार पर अग्निकर्म चिकित्सा की जा रही है। डॉ चंद्रेश तिवारी इस अग्निकर्म चिकित्सा की प्राचीन विरासत को मूल स्वरूप में आमजन को उपलब्ध करवा कर सेवा का कार्य कर रहे है। चिकित्सा शिविर में डॉ.मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ.शैलेन्द्र शर्मा, डॉ.संजय सोनी, डॉ.नितिन सेजू, डॉ अंकिता सियाल, डॉ ऋतम्बरा पाटीदार, नर्स इंदिरा डामोर, कम्पाउण्डर शंकरलाल खराड़ी, कंचन कुमार डामोर, चंद्रेश परमार, कन्हैया लाल नागदा नर्स अंजना बारोट, नर्स वंदना शक्तावत, भगवती लाल लोधा, परिचारक गजेन्द्र कुमार आमेटा, निर्भय सिंह भाटी लालू राम गमेती आदि को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version