24 News Update उदयपुर। महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आयोजित जैन क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 756 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में मंजूलता जावरिया ने ‘तत्ववेत्ता’ का खिताब जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 20 प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जिनमें से विजेताओं का चयन गोटी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इसमें सुरभि रांका द्वितीय और उर्मिला भण्डारी तृतीय स्थान पर रहीं।
शेष 17 प्रतिभागियों—डॉ. नलिना लोढ़ा, पुष्पा मोदी, सुशिला कच्छारा, हीना नागोरी, मीना लोढ़ा, निधि पोरवाल, नीता धूपिया, पूनम डूंगरपुरिया, रेखा चोपड़ा, सुप्रिया जैन, लीला देवी अलावत, स्वीटी लोढ़ा, प्रीति गन्ना, निर्मला सुराणा, कशिष पोरवाल, मनीषा अलावत और नमिता मेहता—को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः 11,000, 7,000 और 5,000 रुपए के नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, जबकि अन्य 17 प्रतिभागियों को 1,000 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि शनिवार 21 मार्च को शाम 7 बजे 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में जैन म्यूजिकल भक्ति तम्बोला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1100 से अधिक पंजीकृत प्रतिभागी भाग लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी नितुल चण्डालिया एवं अतुल चण्डालिया होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जीआरपी होटल्स के निदेशक राजेश बया और वाईटेक्स कंपनी के निदेशक लविश करणपुरिया उपस्थित रहेंगे।
जैन क्विज के नतीजे घोषित, मंजूलता जावरिया बनीं ‘तत्ववेत्ता’, कल म्यूजिकल भक्ति तम्बोला

Advertisements
