24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। सलूंबर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, वृत्ताधिकारी हेरम्ब जोशी के निर्देशन में थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल मय जाबता ने गणेश घाटी पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो केपर को चेक किया तो गाड़ी के अंदर बैठे तीन लड़कों ने अपना मोबाइल छुपाने लगे। पुलिस को शक हुआ और जांच की तो युवक मोबाइल पर इंस्टाग्राम व टेलिग्राम के माध्यम से लड़कियों की फोटो डालकर ग्राहक फंसाने का कार्य कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने पवन पिता देवीलाल पटेल निवासी इटालीखेड़ा , मुकेश पिता नाथ पटेल निवासी इटाली खेड़ा व महेंद्र कुमार निवासी इटाली खेड़ा को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल 7 सिम कार्ड व बोलेरो कैंपर जप्त किया है। वहीं पुलिस ने एक विधि सघर्षरत नाबालिक को डिटेल किया है। पुलिस ने बताया कि इस्टाग्राम आईडी व टेलिग्राम एकाउंट की मदद से भिन्न-भिन्न व्यक्तियों से चेटिंग कर लड़कियों की फोटो भेज कर झांसा देना पाया गया तथा आपराधिक कृत्य कर ग्राहकों को मोबाइल से झांसे में लेकर रुपर्यो को स्वयं के खाते में डलाकर स्वयं को लाभ एंव ग्राहकों को नुकसान पहुंचाना पाया गया। उक्त कार्रवाई में थानाधिकारी मनीष खोईवाल , निलेश कुमार, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह, अशोक व गणेश राम की अहम भूमिका रही।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.